Sunday 05/ 10/ 2025 

एक क्लिक में पढ़ें 05 अक्टूबर, रविवार की अहम खबरेंलद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़ी बड़ी खबर, पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 6 अक्टूबर को होगी सुनवाई‘मलिक फैमिली’ की बहू बनेंगी तान्या मित्तल? जानिए अमाल के पिता डब्बू मलिक ने क्या कहा – Tanya Mittal Part amaal Mallik family Daboo Malik Reaction tmovgसोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची उनकी पत्नी गीतांजलि, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनीदिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट, चार बदमाश गिरफ्तार – daylight armed robbery four men arrested rohini delhi opnm2SC के आदेश के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR, सबूतों से छेड़छाड़ का मामलारूस का यूक्रेन पर भीषण हमला, ऊर्जा ठिकानों को बनाया निशाना, देखेंRajat Sharma's Blog | पाकिस्तान सावधान: सुधरो या टूटो‘चट से गोली मार दूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा’, कानपुर में BJP नेता ने डांसरों पर लुटाए नोट, मना करने वाले पर तानी पिस्टल – kanpur bjp leader amitest shukla arrested pistol threat ramlila stage lcln'उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो, हमने तो अपना काम कर दिया…', भारतीय वायुसेना प्रमुख ने शहबाज शरीफ पर कसा तंज
देशराजनीति

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, अन्ना हजारे ने क्या दी प्रतिक्रिया ? क्या है पूरा मामला ? जानिए विस्तार से

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया था ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के निवास पहुंची और करीब ढाई घंटे की पूछताछ और निवास की तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया था 22 मार्च को विशेष अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा कल गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर दोपहर 2:30 बजे के आसपास सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष भी सुनवाई होनी थी लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है दिल्ली के मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा था कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि पीएम मोदी उनसे कितना डरे हुए हैं उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की लोकतंत्र की हत्या बताया आतिशी मार्लेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का घेराव भी करेगी l

  • अन्ना हजारे ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी :-                                                               समाजसेवी अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि मुझे दुख होता है कि केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद नई शराब नीति को लेकर मैंने उन्हें दो बार छुट्टी लिखी थी, मुझे दुख होता है कि उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और अब वह इसमें गिरफ्तार हो गए, हजारे ने कहा जब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नए-नए हमारे साथ आए थे तब मैंने कहा था कि हमेशा देश की भलाई के लिए काम करना लेकिन उन्होंने इस बात को ध्यान में नहीं रखा उन्होंने कहा कि मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा कानून और सरकार को जो करना होगा वह करें l

  • आप पार्टी एवं विपक्ष के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया :-   

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, पंजाब सहित पूरे देश में आम आदमी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं I.N.D.I.A के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन विरोध किया गया दिल्ली के भाजपा मुख्यालय का घेराव आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं l

इस खबर को भी पड़े

https://vc5news.com/news/13165

ईडी ने कहा शराब घोटाले के किंगपिन (सरगना )है अरविंद केजरीवाल :-                                                             

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत में बताया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के सरगना है केजरीवाल दिल्ली शराब नीति के गठन में सीधे तौर पर शामिल थे केजरीवाल ने रिश्वत ली l

क्या भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुनावी फायदे के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है ? साथ ही इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं पर हो रही ईडी की कार्रवाई छापेमारी इसका सीधा संकेत है जल्दी ही इस खबर के साथ हम आपके सामने होंगे धन्यवाद

अपने क्षेत्र की न्यूज़, कार्यक्रम एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 8299182728

Check Also
Close



DEWATOGEL