Sunday 19/ 10/ 2025 

क्या बढ़ने वाली है ठंड? 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली के मौसम का ताजा हाल‘पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई’, कतर का ऐलान – Pakistan Afghanistan agree immediate ceasefire Qatar Foreign Ministry ntcबिहार में अबकी बार, कौन बनाएगा सरकार? देखें इंडिया टीवी का चुनाव मंच LIVEब्राजील में दर्दनाक सड़क हादसा… चट्टान से टकराई बस, 15 लोगों की मौत – brazil bus accident rock collision dead ntcहिजाब विवाद पर केरल के शिक्षा मंत्री बोले- "मामला खत्म हुआ, कुछ नया जोड़ने की जरूरत नहीं"एक क्लिक में पढ़ें 19 अक्टूबर, रविवार की अहम खबरेंमाता-पिता की अनदेखी की तो खैर नहीं, कट जाएगी सैलरी, नया कानून लाने की तैयारी में इस राज्य की सरकारआर्यन के शो से चमकी राघव जुयाल की किस्मत, बना रहे 5 मंजिला बंगला, किया ऐलान – Raghav Juyal making five storey bungalow Farah Khan dilip vlog tmovpकेनरा बैंक मैराथन 2025: बेंगलुरु में मनेगा फिटनेस का जश्न, जानें सभी जरूरी तारीखPAK की वादा खिलाफी से अफगानिस्तान में गुस्सा, दोनों देशों में बढ़ा तनाव, देखें विशेष
देश

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर इस्तेमाल करने के नियमों में होगा बदलाव; वो 5 बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

wheelchair at airport
Image Source : FILE PHOTO
एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की डिमांड बढ़ती जा रही है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत के प्रमुख हवाई अड्डों पर व्हीलचेयर की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासतौर पर अमेरिका और UK जाने वाली फ्लाइट्स में हर तीसरा पैसेंजर व्हीलचेयर असिस्टेंस मांग रहा है। हालांकि, इस बढ़ती डिमांड के पीछे कुछ पैसेंजर्स की वास्तविक जरूरत है, तो कुछ इसे लंबी लाइनों से बचने और जल्दी बोर्डिंग के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सरकार इस दुरुपयोग को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों को संशोधित करने की तैयारी कर रही है, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लोग फंसे न रहें।

देना पड़ेगा शुल्क

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) वर्तमान में एक नए ढांचे को अंतिम रूप दे रहा है, जिसे मई के अंत तक लागू किए जाने की उम्मीद है। आने वाली पॉलिसी के तहत, फ्री व्हीलचेयर सेर्विस 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्रियों तक सीमित हो सकती हैं, जबकि कम उम्र के यात्रियों को वैध मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना आवश्यक हो सकता है। वहीं, बोर्डिंग गेट तक व्हीलचेयर की मदद चाहने वाले यात्रियों से मामूली शुल्क लेने की भी योजना है।

दरअसल, व्हीलचेयर सर्विस के लिए यात्रियों की बढ़ती नाराजगी के बाद ये प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

संभावित समाधान/मिसयूज रोकने के उपाय-

  1. आयु सीमा: व्हीलचेयर असिस्टेंस के लिए एक उम्र सीमा तय करने का भी सुझाव है। केवल 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग ही फ्री व्हीलचेयर सुविधा के लिए स्वतः पात्र होंगे।
  2. मेडिकल प्रूफ: अगर कम उम्र के पैसेंजर्स व्हीलचेयर असिस्टेंस की मांग करते हैं, तो एयरलाइंस उनसे मेडिकल डॉक्यूमेंटेशन मांग सकती है।
  3. कार्ट सर्विस: एयरपोर्ट्स पर बग्गी या कार्ट सर्विस शुरू की जा सकती है जिससे बुजुर्ग यात्रियों को लंबी दूरी तक चलने की जरूरत न पड़े।
  4. सशुल्क सहायता: उन लोगों के लिए कम लागत वाला विकल्प पेश किया जा सकता है जो मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत है।
  5. यात्रियों की जिम्मेदारी- यात्रियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे व्हीलचेयर असिस्टेंस का सही इस्तेमाल करें। ये सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके लिए एयरपोर्ट पर चलना मुश्किल है, न कि उन लोगों के लिए जो बस जल्दी बोर्डिंग या इमिग्रेशन लाइन से बचना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

भाषा युद्ध के बीच छिड़ी नई बहस, बेंगलुरु एयरपोर्ट ने डिस्प्ले बोर्ड से हटाई हिंदी? BIAL ने दी सफाई

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डराने वाली घटना, झटके खाते हुए 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा परिवार

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL