Sunday 12/ 10/ 2025 

दुर्गापुर गैंगरेप: CM ममता का विवादित बयान, जानें…नीतीश Vs तेजस्वी में किसको चुनेंगे युवा?दादा Amitabh Bachchan संग चहकती दिखीं लिटिल आराध्या!'ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत कदम, इंदिरा गांधी ने जान देकर चुकाई कीमत', पी चिदंबरम का बड़ा बयानदुनिया आजतक: गोलीबारी से दहला अमेरिका का स्कूल, 4 लोगों की मौत6 दिन बाद भी IPS पूरन का अंतिम संस्कार नहीं, हरियाणा सरकार ले सकती है बड़ा फैसला – ips puran kumar suicide case haryana cabinet family demand lclkबिहार: NDA में आज सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर, जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे दिल्ली – bihar election sanjay jha nda meeting nitish tejashwi lclkअगले पांच दिनों तक देश के इस हिस्से में होगी मूसलाधार बारिश, किन इलाकों में 15 अक्टूबर से बढ़ जाएगी ठंड? जानें मौसम का हाललखनऊ: दोस्त को पीटकर भगाया, फिर नाबालिग दलित लड़की से 5 युवकों ने किया गैंगरेप – Lucknow 5 men gang rape with minor dalit girl lclyN. Raghuraman’s column: You shine the most in your own form | एन. रघुरामन का कॉलम: आप ‘अपने रूप’ में ही सबसे ज्यादा दमकते हैं
देश

‘दुनिया में जाकर भारत का संदेश देंगे, अमेरिका में पार्टी नहीं देश की बात होगी’, शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले कहा कि वह देश से बाहर जाकर अपनी पार्टी नहीं, बल्कि अपने देश की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका जाकर वह बताएंगे कि पिछले 40 साल से पाकिस्तान किस तरह आतंकवाद को पाल पोस रहा है। इससे भारत को किस तरह से नुकसान हो रहा है। शशि थरूर भारत की तरफ से अमेरिका जा रहे सांसदों के समूह का हिस्सा हैं। यह समूह अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर भारत का संदेश देगा।

शशि थरूर की अगुआई में एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी, जेएमएम के डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी के जी.एम. हरीश बालयोगी, भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी और भुवनेश्वर कलिता और शिवसेना के मिलिंद देवड़ा अमेरिका का दौरा करेंगे। इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हैं।

इन देशों में जाएंगे थरूर

शशि थरूर की अगुआई वाली सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के अलावा पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया का भी दौरा करेगा। इन सभी देशों में ये नेता आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे। इसके साथ ही पहलगाम हमले और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की भी जानकारी देंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष और सीजफायर पर भी सभी देशों को जानकारी दी जाएगी।

सरकार ने सात प्रतिनिधिमंडल बनाए

केंद्र सरकार ने सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं। इनमें सभी दलों के सांसद शामिल हैं। ये प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और अन्य प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे और देश की आतंकवाद विरोधी नीति, सैन्य कार्रवाइयों और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे। ये प्रतिनिधिमंडल कुल 32 देशों और यूरोपीय संघ मुख्यालय (ब्रसेल्स) का दौरा करेंगे।

  1. बैजयंत पांडा (BJP) – सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया  
  2. रविशंकर प्रसाद (BJP) – यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क  
  3. संजय कुमार झा (JDU) – इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर  
  4. श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना) – यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन  
  5. शशि थरूर (कांग्रेस) – अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया  
  6. कनिमोझी करुणानिधि (DMK) – स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस  
  7. सुप्रिया सुले (NCP-SP) – मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL