Sunday 12/ 10/ 2025 

'ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत कदम, इंदिरा गांधी ने जान देकर चुकाई कीमत', पी चिदंबरम का बड़ा बयानदुनिया आजतक: गोलीबारी से दहला अमेरिका का स्कूल, 4 लोगों की मौत6 दिन बाद भी IPS पूरन का अंतिम संस्कार नहीं, हरियाणा सरकार ले सकती है बड़ा फैसला – ips puran kumar suicide case haryana cabinet family demand lclkबिहार: NDA में आज सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर, जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे दिल्ली – bihar election sanjay jha nda meeting nitish tejashwi lclkअगले पांच दिनों तक देश के इस हिस्से में होगी मूसलाधार बारिश, किन इलाकों में 15 अक्टूबर से बढ़ जाएगी ठंड? जानें मौसम का हाललखनऊ: दोस्त को पीटकर भगाया, फिर नाबालिग दलित लड़की से 5 युवकों ने किया गैंगरेप – Lucknow 5 men gang rape with minor dalit girl lclyN. Raghuraman’s column: You shine the most in your own form | एन. रघुरामन का कॉलम: आप ‘अपने रूप’ में ही सबसे ज्यादा दमकते हैंऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – diane keaton death annie hall godfather actress ntcक्या कैदियों को जेल में मिलेगा वोट देने का अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिसचिराग और मांझी को कैसे मनाएगी BJP?
देश

कोच्चि के पास समुद्र में हादसा, लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त; सभी 24 लोगों को निकाला गया बाहर

लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
Image Source : PTI
लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त।

कोच्चि: केरल में समुद्र तट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां तट से लगभग 38 समुद्री मील दूर लाइबेरियाई मालवाहक जहाज अचानक से झुक गया। इससे जहाज पर लोड किए गए कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। इस घटना के बाद पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया। जहाज में सवार सभी 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से 21 को भारतीय तटरक्षक बल जबकि 03 को आईएनएस सुजाता द्वारा बचाया गया।

रविवार की सुबह एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों को ‘आईएनएस सुजाता’ की मदद से बचा लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कुछ और कंटेनर पानी में गिर गए हैं तथा जहाज और अधिक पानी में डूब चुका है। इस घटना से पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा जहाज को खींचने के उपायों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जहाज की मालिकाना कंपनी का एक और जहाज सहायता के लिए इलाके में पहुंच चुका है। 

वहीं रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि इस बात का आकलन किया जा रहा है कि क्या जहाज को खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाया जा सकता है जिसके लिए पेशेवर मूल्यांकन जारी है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि जहाज पर मौजूद चालक दल के 24 सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कंटेनर या तेल के रिसाव को न छुएं, जो समुद्र के किनारे आ सकता है। KSDMA ने लोगों से यह भी कहा है कि यदि वे किनारे पर कंटेनर या तेल देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

बता दें कि एमएससी ईएलएसए-3 जहाज शुक्रवार को विझिगम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। शनिवार (24 मई) को दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर जहाज की मालिकाना कंपनी ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया था कि उसका जहाज 26 डिग्री तक झुक गया है। उन्होंने तत्काल सहायता की मांग की थी। इस जहाज पर 24 सदस्यीय चालक दल में एक रूसी (कप्तान), 20 फिलीपीनी, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई के नागरिक शामिल हैं। तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि जहाज में मरीन गैस ऑयल (MGO) और अति निम्न सल्फर ईंधन तेल (VLSFO) था। (इनपुट- पीटीआई)

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL