Wednesday 22/ 10/ 2025 

हिमाचल में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ हुई बर्फबारी, बिछी सफेद चादरPriyadarshan’s column: May the discontent that leads to violence also end. | प्रियदर्शन का कॉलम: वो असंतोष भी खत्म हो, जो  हिंसा की ओर ले जाता हैसंघ के 100 साल: हैदराबाद के निजाम की वजह से संघ को मिला गुरु गोलवलकर जैसा नेतृत्व? – Guru golwalkar story and nizam of hyderabad rss 100 years ntcpplअमित शाह का आज 61वां जन्मदिन, PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विशD. Subbarao’s column: It will be difficult for America to regain India’s trust | डी. सुब्बराव का कॉलम: अमेरिका के लिए भारत का  भरोसा फिर से पाना मुश्किलबेटे की हत्या की साजिश का आरोप, देखिए पूर्व DGP मुस्तफा क्या बोलेपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद, जानिए क्या कहा?Neerja Chowdhary’s column – Bihar elections have reached an interesting juncture | नीरजा चौधरी का कॉलम: बिहार चुनाव एक रोचक मोड़ पर आ गए हैंमूवी मसाला: अक्षय-कंगना, कियारा-अनन्या, देखिए बॉलीवुड सितारों का दिवाली जश्नजन्मदिन विशेष: अमित शाह कैसे बन गए सियासत की दुनिया के चाणक्य? संघर्ष से भरा रहा है पूरा सफर
देश

तमिलनाडु में भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, नयनार नागेंद्रन ने ली अन्नामलाई की जगह

नयनार नागेंद्रन बने BJP प्रदेश अध्यक्ष।
Image Source : ANI
नयनार नागेंद्रन बने BJP प्रदेश अध्यक्ष।

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन को चेन्नई में पार्टी की बैठक के बाद भाजपा तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही नयनार नागेंद्रन का नाम तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष के तौर पर सामने आ गया था। हालांकि आज पार्टी की बैठक के बाद इसपर औपराचिक रूप से मुहर लग गई है। भाजपा नेता अन्नामलाई ने ही नयनार नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा था। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।  

कल दाखिल किया नामांकन

बता दें कि शुक्रवार को अन्नामलाई ने नयनार नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं नेताओं ने भी उनका अनुमोदन किया। इसके बाद नयनार नागेंद्रन ने अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। ऐसे में नयनार नागेंद्रन का तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया था। हालांकि इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा आज शनिवार को की गई। इससे पहले चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक भी की गई, जिसके बाद नयनार नागेंद्रन को तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

कौन हैं नयनार नागेंद्रन?

बता दें कि नयनार नागेंद्रन भारतीय जनता पार्टी के नेता और तमिलनाडु की तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले नागेंद्रन तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा नयनार नागेंद्रन पूर्व में तमिलनाडु सरकार में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। बता दें कि 

AIADMK-BJP का गठबंधन

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक यानी AIADMK ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया। वहीं अमित शाह ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में फिर से NDA की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से NDA की जीत होगी। उन्होंने कहा है कि NDA पलानीसामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- 

गोबर विवाद पर आमने-सामने आए अखिलेश-मोहन, MP के सीएम ने कहा- ‘भारत में रहने का अधिकार नहीं’

यूनिवर्सिटी के छात्रों के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, खड़े-खड़े गिर गए नीचे; सामने आया CCTV फुटेज

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL