Wednesday 22/ 10/ 2025 

'सद्गुरु की झूठी गिरफ्तारी के फर्जी विज्ञापनों पर लगाम लगाएं', दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल को आदेश‘सहयोग नहीं तो पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा…’, सीजफायर पर हमास को अमेरिकी उपराष्ट्रपति की चेतावनी – us vice president jd vance gaza ceasefire hamas israel aid reconstruction ntcपंजाब की हवा में घुला जहर, सांस लेना भी मुश्किल, मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- "केजरीवाल ने पंजाब भी बर्बाद कर दिया"Aaj Ka Makar Rashifal 22 October 2025: नई नौकरी का ऑफर मिलेगा, धन की स्थिति बेहतर होगीमथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, इन रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही हुई ठपएक क्लिक में पढ़ें 22 अक्टूबर, बुधवार की अहम खबरें'देवी लक्ष्मी की पूजा करने से कोई अमीर बन जाता तो…', स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब लक्ष्मी पूजा पर खड़े किए सवालदिवाली पर 6 लाख करोड़ की सेलबिहार नहीं लेकिन इस राज्य में साथ आ गई कांग्रेस और AIMIM, उपचुनाव में दिया समर्थन‘थामा’ का दिवाली धमाका… आयुष्मान को मिली करियर की टॉप ओपनिंग – thamma box office collection ayushmann khurrana career top opening ntcpsm
देश

ठंडा-ठंडा कूल-कूल के बाद अब चिलचिलाती गर्मी की बारी, जानिए अगले 4 दिन के मौसम का हाल

चिलचिलाती गर्मी को लेकर अलर्ट
Image Source : FILE PHOTO
चिलचिलाती गर्मी को लेकर अलर्ट

धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलने के एक दिन बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की स्थिति में अचानक बदलाव आया था। धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया। वहीं, एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी रहेगी तो वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

बुधवार से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार (16 अप्रैल) से गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में चलेगी लू

दिल्ली का मौसम बुधवार तक गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस। मौसम शुष्क रहेगा और लू जैसी स्थिति बन सकती है।

43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मंगलवार को तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 24-26 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के बीच रहेगा। गर्मी और बढ़ेगी, और धूप तेज रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (16 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस। लू का प्रभाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान हवा में नमी का स्तर कम रहेगा। इस कारण गर्मी का अहसास और अधिक होगा। हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में चिलिचिलाती गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी। लू के चलने का भी अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार

वहीं, बुधवार तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और बिहार का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पूर्वी यूपी (जैसे वाराणसी और प्रयागराज) में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी (जैसे आगरा, मेरठ) में 40-41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। 14 से 16 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश या धूल भरी आंधी आने की संभावना। वहीं, पूर्वी यूपी में लू का प्रभाव बना रहेगा। लखनऊ में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेहा। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी।

हरियाणा के इन दो जिलों में बढ़ेगा पारा

हरियाणा का अधिकतम 38-42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिसार और करनाल जैसे क्षेत्रों में भीषण गर्मी रहेगी। 14 और 15 अप्रैल को पंजाब से सटे क्षेत्रों (जैसे अंबाला, कुरुक्षेत्र) में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू का प्रभाव दिखाई देगा।

पटना में 42 तक पहुंचेगा पारा और चलेगी लू

बिहार में अधिकतम तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-28 डिग्री सेल्सियस। पटना और गया में तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि 14 से16 अप्रैल को उत्तर बिहार (जैसे मुजफ्फरपुर, दरभंगा) में हल्की से मध्यम बारिश या आंधी आने की संभावना है। दक्षिण बिहार में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL