Tuesday 14/ 10/ 2025 

लखपति दीदी से उड़ान तक… मां, बहन और बेटियों के लिए बहुत काम की हैं मोदी सरकार की ये 6 योजनाएं, कर लें नोटPt. Vijayshankar Mehta’s column – Keep God at the beginning, middle and end of everything | पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: हर चीज के आरम्भ, मध्य और अंत में ईश्वर को रखेंसोहा अली खान ने दिखाया दिवाली की सफाई को वर्कआउट में बदलने का मजेदार तरीका! देखें VIDEO – soha ali khan diwali 2025 cleaning fitness tips exercise home without gym tvistदिल्ली समेत उत्तर भारत में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? मौसम विभाग ने बताया, जानें आज कहां होगी बारिशN. Raghuraman’s column – ‘Re-connect’: Gen-G has invented a new way to connect without phones | एन. रघुरामन का कॉलम: ‘री-कनेक्ट’ : जेन-जी ने निकाला बिना फोन के आपस में जुड़ने का नया तरीकानेपाल के बाद अब इस देश में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, तख्तापलट की कोशिशों के बीच राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे! – madagascar president rajoelina flees military revolt gen z protests ntcनेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में नहीं मिली राहतवाई पूरन कुमार केस: लंबी छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा डीजीपी कपूर, IPS ने सुसाइड नोट में लगाए थे गंभीर आरोप – haryana ips y puran kumar suicide dgp kapur sent on leave ntcकनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने PM मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चाAaj Ka Dhanu Rashifal 14 October 2025: किसी से मतभेद हो सकता है, उपाय- किसी मंदिर में बैठने वाले आसन दान करें
देश

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी; यहां पर चलेगी लू

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज
Image Source : FILE-PTI
दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही शाम से बुधवार तक गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल यानी आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। 

यहां पर 2 मई तक बारिश का अलर्ट

 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चल सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है।

लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, मराठवाड़ा और कच्छ व कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।  वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL