Tuesday 14/ 10/ 2025 

लखपति दीदी से उड़ान तक… मां, बहन और बेटियों के लिए बहुत काम की हैं मोदी सरकार की ये 6 योजनाएं, कर लें नोटPt. Vijayshankar Mehta’s column – Keep God at the beginning, middle and end of everything | पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: हर चीज के आरम्भ, मध्य और अंत में ईश्वर को रखेंसोहा अली खान ने दिखाया दिवाली की सफाई को वर्कआउट में बदलने का मजेदार तरीका! देखें VIDEO – soha ali khan diwali 2025 cleaning fitness tips exercise home without gym tvistदिल्ली समेत उत्तर भारत में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? मौसम विभाग ने बताया, जानें आज कहां होगी बारिशN. Raghuraman’s column – ‘Re-connect’: Gen-G has invented a new way to connect without phones | एन. रघुरामन का कॉलम: ‘री-कनेक्ट’ : जेन-जी ने निकाला बिना फोन के आपस में जुड़ने का नया तरीकानेपाल के बाद अब इस देश में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, तख्तापलट की कोशिशों के बीच राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे! – madagascar president rajoelina flees military revolt gen z protests ntcनेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में नहीं मिली राहतवाई पूरन कुमार केस: लंबी छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा डीजीपी कपूर, IPS ने सुसाइड नोट में लगाए थे गंभीर आरोप – haryana ips y puran kumar suicide dgp kapur sent on leave ntcकनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने PM मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चाAaj Ka Dhanu Rashifal 14 October 2025: किसी से मतभेद हो सकता है, उपाय- किसी मंदिर में बैठने वाले आसन दान करें
देश

पहलगाम हमले में पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिला, पाक सेना का पैरा कमांडो निकला नरसंहार में शामिल आतंकी

पाकिस्तानी कमांडो निकला पहलगाम हमले का आतंकी।
Image Source : FILE
पाकिस्तानी कमांडो निकला पहलगाम हमले का आतंकी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में गुस्सा है। हर कोई आतंक और इसके सरपरस्तों पर सख्त एक्शन की मांग कर रहा है। पहलगाम अटैक में भी पाकिस्तान का ही हाथ है। इस बात को वहां के हुक्मरान मान नहीं रहे लेकिन अब नापाक साजिश का बड़ा सबूत सामने आया है। पहलगाम अटैक में शामिल आतंकी हाशिम मूसा पाकिस्तान का पैरा कमांडो निकला है। पहलगाम हमले में पाकिस्तानी साजिश का सबसे बड़ा सबूत सामने आया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना, ISI का हाथ होने के सबूत मिले हैं। हमले में शामिल हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना का कमांडो है। आतंकी मूसा पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स का पूर्व पैरा कमांडो है। आतंकवादी मूसा लश्कर के साथ भी काम करता है। पाकिस्तानी फोर्स ने मूसा को SSG से लश्कर में भेजा था। मूसा पहलगाम से पहले दो टेरर अटैक में भी शामिल था। मूसा गांदरबल हमले में भी शामिल रह चुका है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना का पूर्व पैरा कमांडो हाशिम मूसा आतंकी हमले में था शामिल। वह सैटेलाइट फोन पर इंस्ट्रक्शन ले रहा था।

SSG से लश्कर में भेजा गया था मूसा

खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी फोर्स ने हाशिम मूसा को SSG से लश्कर में भेजा था। मूसा पहले जम्मू कश्मीर में हुए 2 टेरर अटैक में भी शामिल रहा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर अब बेनकाब हो गए हैं। पाकिस्तान के हर झूठ का अब पर्दाफाश हो गया है। हाशिम मूसा पहले पाकिस्तानी सेना में था। फिर लश्कर में जाने के बाद उसे जम्मू-कश्मीर भेजा गया ताकि वो सुरक्षा बलों और गैर-स्थानीय नागरिकों पर हमलों को अंजाम दे सके। पहलगाम में जिस बेरहमी से नरसंहार हुआ, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। लेकिन पाकिस्तानी की बेशर्मी ऐसी है कि वहां के नेता भारत को ही गीदड़ भभकी दे रहे हैं और दुनिया के सामने नापाक खुद को पाकसाफ दिखाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब आतंकी हाशिम मूसा पर हुए खुलासे ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है।

हाशिम मूसा को क्यों चुना गया?

पहलगाम हमले का मास्टर माइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है। मूसा को पाकिस्तान के स्पेशल फोर्सेज ने लश्कर को सौंपा। इससे जिहादी संगठनों और पाकिस्तान के बीच साठगांठ का पता चलता है। पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स के पैरा-कमांडो हाईली ट्रेंड होते हैं और यही वजह से पहलगाम जैसे हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए पाक सेना के पैराकमांडो हाशिम मूसा को भेजा गया। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर में अक्टूबर 2024 में हमले को अंजाम दिया था। इसमें 7 लोगों की जान गई थी। बूटा पथरी अटैक भी मूसा ने कराया था जिसमें 2 आर्मी जवान शहीद हुए थे जबकि 1 सिविलियन की जान गई थी।

सेना की राडार पर ये आतंकी

जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादी एक्टिव हैं जो भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं। सोपोर, पुलवामा, शोपियां में ये दहशतगर्द एक्टिव हैं। अनंतनाग और कुलगाम में भी कई टेररिस्ट हैं। अब ये आतंकी इंडियन आर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस की रडार पर हैं। इस हिट लिस्ट में 14 आंतिकियों के नाम हैं। इनमें टेररिस्ट आदिल रहमान सोपोर से, पुलवामा का आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट टारगेट पर हैं। शोपियां से आसिफ अहमद, नसीर अहमद, शाहिद अहमद, आमिर अहमद डार, अदनान डार रडार पर हैं। अनंतनाग के 2 आतंकी जुबैर अहमद वानी और हारून राशिद गनी हैं जिनका खात्मा किया जाना है।

ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना को मिलेगा नया वाइस चीफ, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे कमान; लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे नए नॉर्दन कमांडर

भारत और फ्रांस के बीच हुई 26 राफेल विमानों की डील, भारतीय नौसेना की ताकत को मिलेगी और भी मजबूती

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL