Tuesday 14/ 10/ 2025 

Aaj Ka Dhanu Rashifal 14 October 2025: किसी से मतभेद हो सकता है, उपाय- किसी मंदिर में बैठने वाले आसन दान करेंइजरायली बंधकों की रिहाई पर आया PM मोदी का पहला बयान, ट्रंप की भी तारीफ, जानें क्या बोले प्रधानमंत्रीव्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे लालूनोएडा में TCS के कर्मचारी की हुई थी हत्या, 10 साल बाद मिला न्याय, दोषियों को मिली ये कड़ी सजानेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की सूचना दें, FASTag में इनाम के तौर पर मिलेगा 1 हजार का रिचार्ज – report dirty toilet to nhai and get rupees one thousand as FASTag recharge lclntNSG की स्थापना कब हुई थी, क्यों बनाई गई? इन ब्लैक कैट कमांडोज को भेद पाना नामुमकिनIsrael में Trump को मिला ‘शांति पुरस्कार’अफगानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से झड़प पर दिया बयान, कहा- 'हमने अपना उद्देश्य हासिल किया'IRCTC स्कैम में कोर्ट के आदेश पर क्या बोले तेजस्वी?CM ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश 'भूटान' से क्यों मांगा मुआवजा? लगाया ये बड़ा आरोप
देश

पहलगाम के बाद एक और चौंकाने वाला मामला, भारत पर 10 लाख से अधिक बार हुए साइबर अटैक

भारत पर हुए साइबर अटैक।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
भारत पर हुए साइबर अटैक।

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत में लगातार बैठकों का दौर जारी है। सरकार की ओर से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर भारत पर साइबर सुरक्षा का खतरा भी मंडरा रहा है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए गए हैं। ये साइबर हमले पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों से किए गए हैं। वहीं इसे लेकर साइबर वार की भी आशंका जताई जा रही है। 

इस्लामी समूहों ने किया साइबर अटैक

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन साइबर हमलों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सेल ने पाया है कि 22 अप्रैल के बाद साइबर अटैक की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। वहीं इसे लेकर महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर पाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से ये हमले किए गए। कई हैकिंग ग्रुप्स ने खुद के इस्लामी गुट का होने का दावा किया है, तथा यह संभवतः साइबर वार भी हो सकता है। हालांकि उन्होंने बताया कि इनमें से कई अटैक्स को राज्य पुलिस की साइबर क्राइम की जांच शाखा ने रोक दिया।

पहलगाम  में 26 पर्यटकों की गई जान

बता दें कि बीते महीने 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया था। यहां बैसरन घाटी में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जबकि 17 घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध काफी खराब हो चुके हैं। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

‘हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा’, अमित शाह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

पहलगाम आतंकी हमले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, जानें क्या कहा

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL