Tuesday 14/ 10/ 2025 

व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे लालूनोएडा में TCS के कर्मचारी की हुई थी हत्या, 10 साल बाद मिला न्याय, दोषियों को मिली ये कड़ी सजानेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की सूचना दें, FASTag में इनाम के तौर पर मिलेगा 1 हजार का रिचार्ज – report dirty toilet to nhai and get rupees one thousand as FASTag recharge lclntNSG की स्थापना कब हुई थी, क्यों बनाई गई? इन ब्लैक कैट कमांडोज को भेद पाना नामुमकिनIsrael में Trump को मिला ‘शांति पुरस्कार’अफगानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से झड़प पर दिया बयान, कहा- 'हमने अपना उद्देश्य हासिल किया'IRCTC स्कैम में कोर्ट के आदेश पर क्या बोले तेजस्वी?CM ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश 'भूटान' से क्यों मांगा मुआवजा? लगाया ये बड़ा आरोपजयपुर में सुनसान सड़क पर महिला से लूटओमप्रकाश राजभर ने फोड़ा बम! NDA से गठबंधन तोड़ने की दी धमकी, कर डाली ये डिमांड
देश

बरसेंगे बादल या रहेगी तेज धूप! दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा और बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम? जानिए अपडेट

मौसम विभाग का अनुमान
Image Source : FILE PHOTO
मौसम विभाग का अनुमान

भारत के अलग-अलग राज्यों के मौसम में खासा बदलाव दिख रहा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तड़के जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज-आंधी तूफान भी आया। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। 

शनिवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और  छत्तीसगढ़ में 05 मई तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 मई तक यूपी के कई जिलों में हल्की सकती है। शुक्रवार तड़के हुई बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। आंधी के चलते पेड़ गिर गए।

हरियाणा में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में शनिवार को तेज हवाएं चल सकती है। कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान बारिश का अनुमान है। पटना, गया, बक्सर भोजपुर, रोहतास, नालंदा,  वैशाली सहित 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेंगी।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL