Tuesday 14/ 10/ 2025 

व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे लालूनोएडा में TCS के कर्मचारी की हुई थी हत्या, 10 साल बाद मिला न्याय, दोषियों को मिली ये कड़ी सजानेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की सूचना दें, FASTag में इनाम के तौर पर मिलेगा 1 हजार का रिचार्ज – report dirty toilet to nhai and get rupees one thousand as FASTag recharge lclntNSG की स्थापना कब हुई थी, क्यों बनाई गई? इन ब्लैक कैट कमांडोज को भेद पाना नामुमकिनIsrael में Trump को मिला ‘शांति पुरस्कार’अफगानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से झड़प पर दिया बयान, कहा- 'हमने अपना उद्देश्य हासिल किया'IRCTC स्कैम में कोर्ट के आदेश पर क्या बोले तेजस्वी?CM ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश 'भूटान' से क्यों मांगा मुआवजा? लगाया ये बड़ा आरोपजयपुर में सुनसान सड़क पर महिला से लूटओमप्रकाश राजभर ने फोड़ा बम! NDA से गठबंधन तोड़ने की दी धमकी, कर डाली ये डिमांड
देश

हिंदू एक्टिविस्ट सुहास शेट्टी की हत्या मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया, सभी आरोपी ‘सफवान’ गैंग से जुड़े

Suhas Shetty
Image Source : FILE
सुहास शेट्टी

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी ‘सफवान’ गैंग से जुड़े हैं। मोहम्मद फाजिल की 2022 की बहुचर्चित हत्या के मुख्य आरोपी सुहास की 1 मई की रात को बाजपे के किन्निकंबला में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने हत्या कर दी थी।

क्या थी हत्या की वजह?

सूत्रों ने बताया कि फाजिल के भाई आदिल ने हमलावरों को शेट्टी की हत्या के लिए कथित तौर पर पैसे दिए थे। 2022 का मोहम्मद फाजिल हत्याकांड, हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू हत्या का बदला लेने के लिए किया गया हत्याकांड था, इसमें सुहास मुख्य आरोपी था।

इस मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल सफवान, फाजिल के भाई आदिल, नियाज़, मुजम्मिल, कलंदर शाफी,  रिज़वान, रणजीत और नागराज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि सुहास और उसके दोस्तों ने साल भर पहले अब्दुल साफवान पर भी जानलेवा हमला किया था लेकिन वो किसी तरह बच निकला और इस बात का बदला लेने के लिए साफवान ने अपने गैंग के बाकी लोगों के साथ मिलकर सुहास को बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया।

आज मंगलूर में मौजूद गृह मंत्री डॉ परमेश्वर में उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि एंटी नक्सल टास्क फोर्स की तर्ज पर मंगलुरु जैसे साम्प्रदायिक तौर पर संवेदनशील इलाकों में एंटी कम्युनल टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

बता दें कि दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु शहर में गुरुवार शाम को एक हिन्दू एक्टिविस्ट का मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान सुहास शेट्टी के रूप में की है। सुहास फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर अपराध के कई दूसरे मामले भी चल रहे थे। फाजिल हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या में मुख्य आरोपी था। प्रवीण की बर्बर हत्या के बाद 28 जुलाई 2022 को सूरतकल में फाजिल की हत्या कर दी गई थी और इस केस में सुहास शेट्टी मुख्य आरोपी था।

 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL