Monday 13/ 10/ 2025 

IRCTC स्कैम में कोर्ट के आदेश पर क्या बोले तेजस्वी?CM ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश 'भूटान' से क्यों मांगा मुआवजा? लगाया ये बड़ा आरोपजयपुर में सुनसान सड़क पर महिला से लूटओमप्रकाश राजभर ने फोड़ा बम! NDA से गठबंधन तोड़ने की दी धमकी, कर डाली ये डिमांडताजमहल के दक्षिणी गेट के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठने के बाद मचा हड़कंप, 2 घंटे में हालात काबू – fire broke out near south gate of Taj Mahal due to short circuit lclamइस्तीफा देना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री, कहा- 'पैसे नहीं आ रहे', CPI के हमले में दोनों पैर गंवाने वाले को देना चाहते हैं अपना पदसंघ के 100 साल: गौहत्या के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार थे हेडगेवार – rss 100 years cow protection movement congress doctor hedgewar history ntcpsmदिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्टमुजफ्फरनगर: छत पर पटाखे सुखाते वक्त जोरदार धमाका, महिला बुरी तरह झुलसीजुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर ब्राह्मण युवक ने तोड़ी ‘लगुन’, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम
देश

…NO MORE: भारत ने इस बार पाकिस्तान के खिलाफ इतना सख्त एक्शन क्यों लिया? ये VIDEO देखकर समझ जाएंगे

NO MORE
Image Source : ANI
भारत ने वीडियो जारी कर बताया कि क्यों किया हमला

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आतंकियों को खत्म करने के लिए भारत ने पाकिस्तान ने 9 जगहों पर स्ट्राइक की है। इसमें लश्कर और जैश के ठिकाने भी हैं। भारत ने अपनी इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारतीय सेना ने इस पूरे ऑपरेशन को लेकर प्रेस ब्रीफ की है और बताया है कि आखिर भारत को इतना आक्रामक क्यों होना पड़ा।

प्रेस ब्रीफ के दौरान एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें भारत पर हुए हमले और उसमें मारे गए लोगों की जानकारी दी गई थी। वीडियो के आखिर में लिखा गया NO MORE यानी अब और नहीं। यही वजह है कि इस बार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

वीडियो में किन आतंकी हमलों का जिक्र किया गया?

  • संसद पर हमला- साल 2001 में हुआ, 9 लोग मारे गए और 18 घायल
  • अक्षरधाम मंदिर हमला- साल 2002 में हुआ, 31 लोग मारे गए, 80 घायल 
  • मुंबई हमला- 2008 में हुआ, 164 लोग मारे गए और 300 घायल हुए 
  • उरी हमला- 2016 में हुआ, 20 लोग मारे गए और 21 घायल
  • पुलवामा हमला- 2019 में हुआ, 40 लोग मारे गए और 5 घायल हुए
  • पहलगाम हमला- 2025 में हुआ, 26 लोग मारे गए और 17 घायल हुए

वीडियो में ये भी कहा गया कि पिछले एक दशक में 350 से अधिक भारतीय नागरिक सीमा पार के आतंकवाद के शिकार हुए हैं और हिंसा की इन नृशंस घटनाओं में 800 लोग घायल हुए हैं। सीमा पार आतंकवाद के इस अभिशाप से राष्ट्र की रक्षा करते हुए 600 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और 1,400 से अधिक घायल हुए हैं। बता दें कि भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL