देश
लोकायुक्त ने इस पूरे राज्य में कर दी छापेमारी, कई सरकारी विभागों के कर्मचारी जांच के दायरे में


कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई।
कर्नाटक में बेंगलुरू समेत पूरे राज्य भर में लोकायुक्त की छापेमारी चल रही है, कई विभागों के सरकारी कर्मचारी इस जांच के दायरे में हैं। लोकायुक्त की टीम बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य भागों में सरकारी अधिकारियों के यहां छापेमारी कर रही है, ये कार्रवाई विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद की गई है, जिसमें बताया गया है कि कुछ अधिकारियों के पास उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति है।
कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं, जिनमें बेंगलुरू में 12, टुमकुरु में 7, यादगीर में 5, मंगलुरु में 4 और विजयपुरा में 4 स्थान शामिल हैं।