Monday 13/ 10/ 2025 

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 अधिकारी बदले, 5 जिलों के DM स्थानांतरित‘कुरान न पढ़ने की जिद बनी कत्ल की वजह’, बागपत की मस्जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा – baghpat triple murder of maulana faimily in mosque revealed lclntअसम की जनसंख्या पर CM हिमंत का बड़ा दावा- हिंदू आबादी घटकर हुई 40%; इतनी है मुस्लिम आबादीपीएम मोदी के ‘विशेष दूत’ बनकर रूस पहुंचे यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य, जानिए मामला – UP Deputy CM Keshav Maurya arrives in Russia as PM Modis special envoy know matter lclamपी चिदंबरम बोले- 'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', कांग्रेस लीडरशिप नाराज, बीजेपी बोली- 'आधे सच से न्याय नहीं मिलता'PAK vs SA: ‘ड्रामा करेगा…’, बाबर आजम पर क्यों भड़के कमेंटेटर रमीज राजा, Video वायरल – Rameez raja on babar azam He will create drama Pakistan vs south Africa test match ntcpas"अफगानिस्तान में TTP का कोई मरकज नहीं", पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने साधा निशाना, कहा- 4 साल से यहां शांति हैदुर्गापुर गैंगरेप: CM ममता का विवादित बयान, जानें…नीतीश Vs तेजस्वी में किसको चुनेंगे युवा?दादा Amitabh Bachchan संग चहकती दिखीं लिटिल आराध्या!
देश

मुंबई एयरपोर्ट से NIA ने 2 भगोड़ों को पकड़ा, भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना चाहते थे

NIA, ISIS, Pune sleeper module, Abdullah Faiyaz Shaikh
Image Source : PTI
NIA ने पुणे ISIS स्लीपर मॉड्यूल केस में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी कि NIA ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के पुणे स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े 2023 के एक मामले में 2 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। यह मामला महाराष्ट्र के पुणे में IED बनाने और टेस्टिंग से संबंधित है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। इन दोनों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी2 पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने पकड़ा। वे इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे। NIA की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पिछले 2 साल से फरार थे दोनों आरोपी

ये दोनों आरोपी पिछले 2 साल से फरार थे और मुंबई की NIA स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरन्ट जारी किया था। एनआईए ने इन दोनों की जानकारी देने के लिए 3-3 लाख रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा की थी। यह मामला अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान सहित पहले से गिरफ्तार ISIS पुणे स्लीपर मॉड्यूल के 8 अन्य सदस्यों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश से जुड़ा है। इन लोगों ने भारत की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने के लिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी।

इस्लामिक शासन स्थापित करना था मकसद

आरोपियों का मकसद ISIS के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार के खिलाफ हिंसा और आतंक के जरिए इस्लामिक शासन स्थापित करना था। इन दोनों आरोपियों पर पहले ही अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वे पुणे के कोंढवा में अब्दुल्ला फैयाज शेख द्वारा किराए पर लिए गए एक मकान में IED बनाने में शामिल थे। 2022-2023 के दौरान, इन्होंने बम बनाने और ट्रेनिंग के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया था। साथ ही, इन्होंने अपने बनाए IED की टेस्टिंग के लिए एक नियंत्रित विस्फोट भी किया था।

जानें क्या हैं बाकी आरोपियों के नाम

NIA भारत में ISIS की गतिविधियों की सक्रिय रूप से जांच कर रही है ताकि इसके हिंसक और भारत-विरोधी आतंकी मंसूबों को नाकाम किया जा सके। इस मामले में पहले सभी 10 आरोपियों के खिलाफ UAPA, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट, आर्म्स एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान के अलावा, इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के नाम मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नासिरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बरोदावाला, शमिल नाचन, अकीफ नाचन और शाहनवाज आलम हैं। इस मामले में जांच अभी जारी है।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL