Saturday 24/ 05/ 2025 

Aap Ki Adalat: मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी पर क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?LIVE: ‘आप की अदालत’ में आज डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, रजत शर्मा के सवालों का दे रहे हैं जवाबविदिशा: फिर पदयात्रा पर निकलेंगे पांव-पांव वाले भैया शिवराज, पीएम मोदी का संकल्प है वजहऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सबसे बड़े secret का खुलासा, ‘आप की अदालत’ में होंगे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी परCBI की बड़ी कामयाबी: अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया‘आतंकियों को भारत की जमीन पर नहीं दफनाया जाएगा, जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी’, चीफ इमाम का फतवा जारीज्योति मल्होत्रा की बांग्लादेश यात्रा, फिर शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट, जांच एजेंसियों की पूछताछ जारीरजत शर्मा का ब्लॉग | IMF, विश्व बैंक आतंकियों के आका पाकिस्तान को कर्ज़ देना बंद करेंकेरल में 8 दिन पहले ही हो गई मॉनसून की एंट्री, साल 2009 में आखिरी बार हुआ था ऐसाCovid 19 Cases: मई में भारत के इस राज्य में अब तक कोरोना के 273 मामले सामने आए, जानें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा
देश

CBI की बड़ी कामयाबी: अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया

Angad Singh Chandhok extradition, CBI cyber fraud case, India US extradition
Image Source : INDIA TV
आरोपी अंगद सिंह चंडोक।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी कि CBI ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में कुख्यात अपराधी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता हासिल की है। भारतीय नागरिक अंगद सिंह चंडोक पर आरोप है कि उसने शेल कंपनियों का जाल बनाकर ऑनलाइन टेक सपोर्ट घोटाले के जरिए अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर की चोरी की। बताया जाता है कि उसने धोखाधड़ी से कमाए गए इन पैसों को शेल कंपनियों के माध्यम से भारत और अन्य देशों में ट्रांसफर किया था। CBI ने चंडोक को भारत लाने में काफी मेहनत की है।

अमेरिका में चंडोक को हुई थी 6 साल की सजा

अमेरिकी न्याय विभाग ने मार्च 2022 में जारी एक प्रेस स्टेटमेंट में बताया था कि चंडोक को अमेरिकी वरिष्ठ नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी अदालत ने उसे इस अपराध के लिए 6 साल की सजा सुनाई थी। चंडोक की इस धोखाधड़ी योजना में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिन्हें फर्जी टेक सपोर्ट सेवाओं के नाम पर ठगा गया। CBI ने चंडोक को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर एक लंबी और जटिल कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। कई वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार CBI ने उसे भारत लाने में सफलता प्राप्त की।

चंडोक के हिरासत की मांग करेगी CBI

अब भारत में चंडोक को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां CBI उसकी हिरासत की मांग करेगी ताकि मामले की गहन जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। बता दें कि इस प्रत्यर्पण को CBI के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ भारत की मजबूत कार्रवाई को दिखाता है। भारत में साइबर क्राइम के मामले सामने आते रहे हैं और देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियां आरोपियों पर लगातार कार्रवाई करती रहती हैं। देश में साइबर क्राइम को अब गंभीरता से लिया जाने लगा है और यही वजह है कि साइबर अपराधियों पर लगातार नकेल कसती जा रही है।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL