Saturday 05/ 07/ 2025 

कर्नाटकः CET कॉलेज के हॉस्टल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत की वजह सोचने पर कर देगी मजबूरपाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में 31मई को होगी मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेशइस शहर में गिराई जाएंगी बाढ़ का कारण बनने वाली इमारतें, डिप्टी सीएम ने खुद दिए विभाग को आदेशजकार्ता में अभिषेक बनर्जी ने PAK को जमकर धोया, कहा- ‘अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है तो…’सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर‘एक बार जो मैने कमिट कर दिया’, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बोला सलमान खान का डायलॉगसड़क नहीं थी तो गर्भवती को खाट पर 2.5 किमी तक ढोया, महिला ने रास्ते में मृत बच्चे को दिया जन्म, Videoबेलगावी में मठ को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोपNCB को मिल गई बड़ी कामयाबी, मलेशिया से डिपोर्ट किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का सरगनापीएम मोदी ने सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने पर के लोगों को किया संबोधित, बोले- राज्य प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना
देश

कोच्चि के पास समुद्र में हादसा, लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त; सभी 24 लोगों को निकाला गया बाहर

लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
Image Source : PTI
लाइबेरियाई जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त।

कोच्चि: केरल में समुद्र तट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां तट से लगभग 38 समुद्री मील दूर लाइबेरियाई मालवाहक जहाज अचानक से झुक गया। इससे जहाज पर लोड किए गए कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। इस घटना के बाद पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया। जहाज में सवार सभी 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से 21 को भारतीय तटरक्षक बल जबकि 03 को आईएनएस सुजाता द्वारा बचाया गया।

रविवार की सुबह एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों को ‘आईएनएस सुजाता’ की मदद से बचा लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कुछ और कंटेनर पानी में गिर गए हैं तथा जहाज और अधिक पानी में डूब चुका है। इस घटना से पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा जहाज को खींचने के उपायों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जहाज की मालिकाना कंपनी का एक और जहाज सहायता के लिए इलाके में पहुंच चुका है। 

वहीं रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि इस बात का आकलन किया जा रहा है कि क्या जहाज को खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाया जा सकता है जिसके लिए पेशेवर मूल्यांकन जारी है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि जहाज पर मौजूद चालक दल के 24 सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कंटेनर या तेल के रिसाव को न छुएं, जो समुद्र के किनारे आ सकता है। KSDMA ने लोगों से यह भी कहा है कि यदि वे किनारे पर कंटेनर या तेल देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

बता दें कि एमएससी ईएलएसए-3 जहाज शुक्रवार को विझिगम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। शनिवार (24 मई) को दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर जहाज की मालिकाना कंपनी ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया था कि उसका जहाज 26 डिग्री तक झुक गया है। उन्होंने तत्काल सहायता की मांग की थी। इस जहाज पर 24 सदस्यीय चालक दल में एक रूसी (कप्तान), 20 फिलीपीनी, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई के नागरिक शामिल हैं। तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि जहाज में मरीन गैस ऑयल (MGO) और अति निम्न सल्फर ईंधन तेल (VLSFO) था। (इनपुट- पीटीआई)

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL