Sunday 12/ 10/ 2025 

6 दिन बाद भी IPS पूरन का अंतिम संस्कार नहीं, हरियाणा सरकार ले सकती है बड़ा फैसला – ips puran kumar suicide case haryana cabinet family demand lclkबिहार: NDA में आज सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर, जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे दिल्ली – bihar election sanjay jha nda meeting nitish tejashwi lclkअगले पांच दिनों तक देश के इस हिस्से में होगी मूसलाधार बारिश, किन इलाकों में 15 अक्टूबर से बढ़ जाएगी ठंड? जानें मौसम का हाललखनऊ: दोस्त को पीटकर भगाया, फिर नाबालिग दलित लड़की से 5 युवकों ने किया गैंगरेप – Lucknow 5 men gang rape with minor dalit girl lclyN. Raghuraman’s column: You shine the most in your own form | एन. रघुरामन का कॉलम: आप ‘अपने रूप’ में ही सबसे ज्यादा दमकते हैंऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – diane keaton death annie hall godfather actress ntcक्या कैदियों को जेल में मिलेगा वोट देने का अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिसचिराग और मांझी को कैसे मनाएगी BJP?स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए तैयार, पाक-चीन को लगेगी तीखी वाली मिर्चीएक क्लिक में पढ़ें 12 अक्टूबर, रविवार की अहम खबरें
देश

माओवाद और नक्सलवाद को एक समझने की भूल ना करें, ये है अंतर

माओवाद और नक्सलवाद में फर्क समझिए

माओवाद और नक्सलवाद में फर्क समझिए

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 27 माओवादी मारे गए। पुलिस का दावा है कि इनमें उनका बड़ा नेता नंबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल था। बस्तर पुलिस के मुताबिक, यह पहली बार है जब महासचिव स्तर का कोई माओवादी मारा गया है। बस्तर के आईजी सुंदरराज ने कहा कि 2024 में जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला, वही सख्ती 2025 में भी जारी रहेगी। तो ऐसे में आइए समझते हैं, आखिर माओवादी और नक्सली में फर्क क्या है?

क्या है नक्सलवाद?

नक्सलवाद या नक्सलिज़्म एक आंदोलन है, जो भारत में मुख्य रूप से भूमिहीन किसानों, आदिवासियों और मजदूरों के हक की लड़ाई के नाम पर शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत 1967 में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी गांव से हुई थी, जिसका नेतृत्व चारु मजूमदार और कानू सान्याल जैसे नेताओं ने किया था। चारू मजूमदार और कानू सान्याल जैसे नेताओं ने किसानों को जमींदारों के खिलाफ खड़ा किया।

यह आंदोलन बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तक फैल गया। इसमें गरीब और भूमिहीन किसान शामिल थे, जो जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इस आंदोलन में जो लोग शामिल हुए, उन्हें नक्सली कहा जाने लगा।

क्या है माओवाद?

वहीं, माओवाद आधुनिक चीन के संस्थापक माओत्से तुंग की विचारधारा से जुड़ा है। यह विचारधारा हिंसक विद्रोह और हथियारबंद संघर्ष के जरिए सत्ता हासिल करने की बात करती है। भारत में माओवाद की शुरुआत नक्सलवादी आंदोलन के दौरान ही हुई, जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में फूट पड़ी और एक धड़ा माओवादी सोच की तरफ चला गया। यानी माओवाद नक्सलवाद से आगे बढ़ा एक उग्र और हथियारबंद आंदोलन है।

माओवादी और नक्सलवादी में अंतर?

माओवाद और नक्सलवाद से जुड़ा आंदोलन भले ही हिंसा से जुड़ा रहा है, लेकिन दोनों में एक सबसे बड़ा अंतर है। भले ही दोनों कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़ा है, लेकिन दोनों का स्वरूप अलग-अलग है। नक्सलवाद का जन्म नक्सलबाड़ी में हुआ। वहीं, माओवाद का जन्म विदेशी राजनीतिक विचारधारा से जुड़ा है। कहा जाता है साल 1962 में चीन से युद्ध के बाद भारत में माओवादी विचारधारा को बढ़ावा मिला।

ये भी पढ़ें-

‘मन की बात’ में PM मोदी बोले- सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व, जानें और क्या कहा

अंतरिक्ष में एक और दुनिया के मिले ‘सबूत’, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली खोज के क्या हैं मायने?

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL