Saturday 05/ 07/ 2025 

कर्नाटकः CET कॉलेज के हॉस्टल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत की वजह सोचने पर कर देगी मजबूरपाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में 31मई को होगी मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेशइस शहर में गिराई जाएंगी बाढ़ का कारण बनने वाली इमारतें, डिप्टी सीएम ने खुद दिए विभाग को आदेशजकार्ता में अभिषेक बनर्जी ने PAK को जमकर धोया, कहा- ‘अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है तो…’सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर‘एक बार जो मैने कमिट कर दिया’, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बोला सलमान खान का डायलॉगसड़क नहीं थी तो गर्भवती को खाट पर 2.5 किमी तक ढोया, महिला ने रास्ते में मृत बच्चे को दिया जन्म, Videoबेलगावी में मठ को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोपNCB को मिल गई बड़ी कामयाबी, मलेशिया से डिपोर्ट किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का सरगनापीएम मोदी ने सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने पर के लोगों को किया संबोधित, बोले- राज्य प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना
देश

अंतरिक्ष में एक और दुनिया के मिले ‘सबूत’, वैज्ञानिकों के चौंकाने वाली खोज के क्या हैं मायने?

अंतरिक्ष  में जीवन के संकेत

अंतरिक्ष में जीवन के संकेत

दुनिया के वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में जीवन के ‘सबूत’ मिले हैं। जी हां, जिस बुध ग्रह को हम सूर्य के सबसे करीब और बेहद गर्म मानते थे, वहां वैज्ञानिकों को पानी की बर्फ मिली है! यह खोज चौंकाने वाली है, क्योंकि बुध का वातावरण इतना पतला है कि वहां पानी का होना लगभग नामुमकिन लगता था, लेकिन NASA के मैसेंजर मिशन ने 2012 में ही बुध के ध्रुवों पर बर्फ के संकेत पकड़े थे। अब वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

कैसे मिली बर्फ?

वैज्ञानिकों ने एरेसिबो टेलिस्कोप और गोल्डस्टोन एंटीना जैसे खास उपकरणों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बुध पर उतरे बिना ही रेडियो सिग्नल के जरिए वहां बर्फ होने का पता लगा लिया। ये सिग्नल बिल्कुल वैसे थे जैसे पानी की बर्फ से मिलते हैं।

बुध पर बर्फ क्यों है?

बुध के ध्रुवों पर कुछ ऐसे गहरे गड्ढे हैं, जहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंच पाती। इन जगहों पर तापमान इतना कम रहता है कि बर्फ अरबों सालों तक जमी रह सकती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बर्फ या तो उल्कापिंडों और धूमकेतुओं के जरिए बुध पर आई होगी, या फिर बुध ने खुद अपने अंदर से जलवाष्प छोड़ी होगी जो इन ठंडे गड्ढों में जम गई।

बुध ग्रह पर बर्फ

Image Source : INDIATV

बुध ग्रह पर बर्फ

यह खोज इतनी बड़ी क्यों?

यह खोज सिर्फ बुध के लिए नहीं, बल्कि पूरे सौरमंडल के लिए बहुत अहम है। पहले माना जाता था कि पानी के लिए घना वातावरण या बहुत कम तापमान जरूरी है, लेकिन बुध पर बर्फ मिलने से यह साबित हो गया है कि ऐसा हमेशा नहीं होता। ग्रहों की खास भौगोलिक स्थिति और उनकी चाल भी इसमें अहम भूमिका निभाती है।

मंगल के बाद बुध पर पानी का मिलना यह दिखाता है कि ब्रह्मांड में और भी कई जगहों पर पानी और शायद जीवन भी हो सकता है, जहां हमने पहले कभी सोचा भी नहीं था।

ये भी पढ़ें-

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL