Sunday 12/ 10/ 2025 

लखनऊ: दोस्त को पीटकर भगाया, फिर नाबालिग दलित लड़की से 5 युवकों ने किया गैंगरेप – Lucknow 5 men gang rape with minor dalit girl lclyN. Raghuraman’s column: You shine the most in your own form | एन. रघुरामन का कॉलम: आप ‘अपने रूप’ में ही सबसे ज्यादा दमकते हैंऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – diane keaton death annie hall godfather actress ntcक्या कैदियों को जेल में मिलेगा वोट देने का अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिसचिराग और मांझी को कैसे मनाएगी BJP?स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए तैयार, पाक-चीन को लगेगी तीखी वाली मिर्चीएक क्लिक में पढ़ें 12 अक्टूबर, रविवार की अहम खबरें'प्रेसिडेंट ट्रंप आपको अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं', PM मोदी से मिलकर सर्जियो गोर ने कही ये बातनई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था और टिकटिंग केंद्र बनाया गयाअक्टूबर में ही ठंड की दस्तक, जानते हैं भारत में क्यों घट रहे हैं धूप के घंटे और क्यों बढ़ रही है कड़ाके की ठंड?
देश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की 21 हाई कोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट
Image Source : FILE PHOTO
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को अपनी बैठक में भारत के कई हाई कोर्ट के 21 जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के निर्णय में जज सुजॉय पॉल को तेलंगाना से कलकत्ता हाई कोर्ट, जज वी कामेश्वर राव को कर्नाटक से दिल्ली हाई कोर्ट एवं जज लानुसुंगकुम जमीर को गुवाहाटी से हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की गई है।

जज सुमन श्याम को गुवाहाटी से बॉम्बे हाई कोर्ट भेजा गया

अन्य प्रमुख सिफारिशों में जज नितिन वासुदेव साम्ब्रे को बॉम्बे से दिल्ली, जज अश्विनी कुमार मिश्रा को इलाहाबाद से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और जज सुमन श्याम को गुवाहाटी से बॉम्बे हाई कोर्ट भेजा जाना शामिल है।

हाई कोर्ट के जजों की पूरी सूची और उनकी नई नियुक्तियों की सिफारिश इस प्रकार हैं:

























जज का नाम वर्तमान हाई कोर्ट हाई कोर्ट में ट्रांसफर
सुजॉय पॉल तेलंगाना कलकत्ता
वी. कामेश्वर राव कर्नाटक दिल्ली
लानुसुंगकुम जामिर गुवाहाटी कलकत्ता
मनष रंजन पाठक गुवाहाटी उड़ीसा
नितिन वासुदेव साम्ब्रे बंबई दिल्ली
अश्वनी कुमार मिश्रा इलाहाबाद पंजाब और हरियाणा
सुमन श्याम गुवाहाटी बंबई
संजीव प्रकाश शर्मा पंजाब और हरियाणा राजस्थान
विवेक चौधरी इलाहाबाद दिल्ली
दिनेश कुमार सिंह केरल कर्नाटक
विवेक कुमार सिंह मद्रास मध्य प्रदेश
बट्टू देवानंद मद्रास आंध्र प्रदेश
ओम प्रकाश शुक्ला इलाहाबाद दिल्ली
श्री चंद्रशेखर राजस्थान बंबई
सुधीर सिंह पंजाब और हरियाणा पटना
अनिल क्षेत्रपाल पंजाब और हरियाणा दिल्ली
अरुण कुमार मोंगा राजस्थान दिल्ली
जयंत बनर्जी इलाहाबाद कर्नाटक
सी. सुमालता कर्नाटक तेलंगाना
अन्निरेड्डी अभिषेक रेड्डी पटना तेलंगाना
ललिता कन्नेगांती कर्नाटक तेलंगाना

सुप्रीम कोर्ट के जज के रूम में नियुक्त करने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की।

 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL