Sunday 19/ 10/ 2025 

गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे, दिल्ली से अमृतसर तक साइकिल यात्रा लॉन्चN. Raghuraman’s column: Did you pay special attention to your father during Diwali? | एन. रघुरामन का कॉलम: दीपावली के दौरान आपने अपने पिता पर खास ध्यान दिया क्या?अयोध्या के दीपोत्सव में बनेंगे 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जगमगाएंगे 28 लाख दीयेक्या बढ़ने वाली है ठंड? 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली के मौसम का ताजा हाल‘पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई’, कतर का ऐलान – Pakistan Afghanistan agree immediate ceasefire Qatar Foreign Ministry ntcबिहार में अबकी बार, कौन बनाएगा सरकार? देखें इंडिया टीवी का चुनाव मंच LIVEब्राजील में दर्दनाक सड़क हादसा… चट्टान से टकराई बस, 15 लोगों की मौत – brazil bus accident rock collision dead ntcहिजाब विवाद पर केरल के शिक्षा मंत्री बोले- "मामला खत्म हुआ, कुछ नया जोड़ने की जरूरत नहीं"एक क्लिक में पढ़ें 19 अक्टूबर, रविवार की अहम खबरेंमाता-पिता की अनदेखी की तो खैर नहीं, कट जाएगी सैलरी, नया कानून लाने की तैयारी में इस राज्य की सरकार
देश

3500 किमी की यात्रा तय कर इस मादा कछुए ने वैज्ञानिकों को किया हैरान, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

कछुए की यात्रा
Image Source : FILE PHOTO
कछुए की यात्रा

एक मादा ओलिव रिडले कछुए ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। इस कछुए ने ओडिशा से महाराष्ट्र के गुहागर बीच तक 3,500 किलोमीटर की यात्रा की तय की है। यह माना जाता था कि पूर्वी और पश्चिमी तटों पर कछुए अलग-अलग जगहों पर प्रजनन के लिए अपना घोंसला बनाते हैं लेकिन इस मादा कछुए की इस लंबी यात्रा ने इस विचार को ही गलत साबित कर दिया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है।  

कछुए ने क्यों की इतनी लबी यात्रा

इस साल ओडिशा में घोंसला बनाने का मौसम बहुत अच्छा रहा इसलिए उसने इतनी लंबी यात्रा की। यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने ऐसा देखा है। लेकिन ऐसा लगता है कि वह पिछले कुछ सालों में कई बार इस तट पर आई होगी और जब प्रजनन की जरूरत थी, और खासकर उसने डबल नेस्टिंग का प्रजनन किया है तो ये बात और हैरान करने वाली है कि नेस्टिंग के लिए उसने  इस जगह को चुना। बता दें कि डबल नेस्टिंग तब होता है जब एक ही प्रजनन सीजन में मादा कछुए दो बार अंडे देती है और अंडे देने के लिए मादा कछुए घोंसला बनाती हैं।

मादा कछुए की यात्रा

Image Source : FILE PHOTO

मादा कछुए की यात्रा

क्या है इस कछुए का नाम


इस कछुए का नाम 03233 है जो इसका टैग नंबर है जिससे इसकी पहचान हुई है। इस कछुए को जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बसुदेव त्रिपाठी ने 18 मार्च, 2021 को ओडिशा के गहिरमाथा बीच पर एक सामूहिक घोंसला बनाने की गतिविधि के दौरान टैग किया था और इस साल 27 जनवरी को, वैज्ञानिक उस समय हैरान रह गए जब वही कछुआ गुहागर बीच पर घोंसला बनाते हुए पाया गया।

ऑलिव रिडले कछुए की यात्रा

Image Source : FILE PHOTO

ऑलिव रिडले कछुए की यात्रा

महाराष्ट्र के मैंग्रोव फाउंडेशन की एक टीम ने रात में  कछुए को अंडे देते हुए देखा। जब वे घोंसला बनाने के बाद उसके पास गए, तो उन्होंने देखा कि उस पर पहले से ही टैग लगा हुआ था जो ओडिशा का था।टैग कछुए की पीठ पर लगाया जाता है जिससे उसकी  पहचान हो सके।

रत्नागिरी बीच पर कछुए ने 120 अंडे दिए

इस तरह पता चला कि कछुए ने पूर्व से पश्चिम तट तक कम से कम 3500 किलोमीटर की यात्रा की है। ओलिव रिडले कछुए दिसंबर से मार्च तक कई बीचों पर घोंसला बनाते हैं। लेकिन, यह पहली बार रिकॉर्ड किया गया है कि किसी कछुए ने एक ही समय में दो अलग-अलग बीचों पर घोंसला बनाया और उनके बीच यात्रा भी की। पहले ओडिशा बीच पर उसने घोंसला बनाया और फिर महाराष्ट्र बीच पर घोंसला बनाया। वैज्ञानिकों का कहना है कि कछुए ने ओडिशा से श्रीलंका तक का रास्ता तय किया होगा, और फिर वहां से महाराष्ट्र के रत्नागिरी तक आई होगी। वहां इस कछुए ने 120 अंडे दिए, जिसमें से 107 बच्चे निकले।

कछुआ के बच्चे

Image Source : FILE PHOTO

कछुआ के बच्चे

रत्नागिरी से पहले ओडिशा तट पर की होगी नेस्टिंग

वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, कछुए ने डबल नेस्टिंग की होगी। उस मादा कछुए ने ओडिशा में एक सामूहिक घोंसला बनाने वाली जगह पर घोंसला बनाया और फिर अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए महाराष्ट्र में अकेले घोंसला बनाने के लिए यात्रा की। पहले से माना जाता था कि कछुए अपने घोंसला बनाने की जगहों के प्रति बहुत वफादार होते हैं। लेकिन, टैग लगाने से मिली नई जानकारी से यह बात गलत साबित हो गई है।

मादा कछुए ने किया हैरान

Image Source : FILE PHOTO

मादा कछुए ने किया हैरान

समुद्री कछुए करते हैं नेस्टिंग

कछुओं के लिए चूंकि समुद्र में घोंसला बनना संभव नहीं है तो जो कछुए समुद्र में रहते हैं वे अंडे देने के लिए समुद्र के तट तक आते हैं और वहीं तट पर अपना घोंसला बनाते हैं। ओलिव रिडले उन कछुओं की प्रजाति में आते हैं जो सामूहिक घोंसला बनाते हैं। सामूहिक घोंसला बनाने का अर्थ बड़ी मात्रा में मादा कछुए एक साथ एक ही समुद्र तट पर अंडे देती हैं और अंडों की यह संख्या हजारों में होती है।

ऑलिव रिडले कछुए की 3500 किमी की यात्रा

Image Source : FILE PHOTO

ऑलिव रिडले कछुए की 3500 किमी की यात्रा

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL