Monday 13/ 10/ 2025 

ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठने के बाद मचा हड़कंप, 2 घंटे में हालात काबू – fire broke out near south gate of Taj Mahal due to short circuit lclamइस्तीफा देना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री, कहा- 'पैसे नहीं आ रहे', CPI के हमले में दोनों पैर गंवाने वाले को देना चाहते हैं अपना पदसंघ के 100 साल: गौहत्या के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार थे हेडगेवार – rss 100 years cow protection movement congress doctor hedgewar history ntcpsmदिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्टमुजफ्फरनगर: छत पर पटाखे सुखाते वक्त जोरदार धमाका, महिला बुरी तरह झुलसीजुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर ब्राह्मण युवक ने तोड़ी ‘लगुन’, जानें क्यों उठाया ऐसा कदमटीम को जीताकर खुद जिंदगी की जंग हार गया गेंदबाज, आखिरी गेंद फेंकते ही पिच पर हो गई मौत- VIDEO – Moradabad cricketer died after bowling last ball video lclyN. Raghuraman’s column – To find happiness, you need to be present in the moment | एन. रघुरामन का कॉलम: खुशी पाने के लिए वर्तमान में मौजूद रहना जरूरी है‘US चीन की मदद करना चाहता है, नुकसान नहीं’, टैरिफ विवाद के बीच नरम पड़े राष्ट्रपति ट्रंप के तेवर! – us president trump china tariff spat relations ntcनीतीश कुमार ने किया बिहार का चौतरफा विकास
देश

कौन होते हैं DGMO? जिनकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम!

भारत और पाकिस्तानी झंडे
Image Source : GETTY
भारत और पाकिस्तानी झंडे

भारत और पाकिस्तान संबंध तनाव की चरम सीमा से गुजर रहे थे। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 22 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और नागरिकों पर हमला नहीं किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार तनाव बढ़ाया। मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नष्ट कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और उसे धूल चटाई दी। फिर 10 मई को दोनों देश के DGMO के बीच बात हुई और सीजफायर का फैसला लिया गया। आइए जानते हैं, DGMO कौन होते हैं?

कौन होता है DGMO

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन्स (Director General Military Operations) एक वरिष्ठ और अहम जिम्मेदारी वाला पद होता है। यह एक लेफ्टिनेंट जनरल रैंक का अफसर होता है। वह सेना मुख्यालय में काम करता है और सीधे सेना प्रमुख को रिपोर्ट करता है। इस समय भारत के DGMO राजीव घई हैं। 

DGMO का क्या होता है काम?

DGMO सैन्य अभियानों की देखरेख करता है और कॉर्डिनेशन बनाता है। किसी भी सैन्य अभियान के लिए रणनीति बनाना, निर्देश देना जैसे काम करने की जिम्मेदारी DGMO की ही होती है। DGMO के पास युद्ध, आतंकवाद विरोधी अभियान और सैन्य अभियानों से जुड़ी जानकारियां सबसे पहले पहुंचाई जाती हैं, ताकी वह उसी अनुरूप अपनी रणनीति बना सकें।

DGMO युद्ध, शांति अभियानों, विद्रोह-विरोधी सैन्य अभियानों के लिए प्लान बनाता है और ये सभी प्लान ठीक तरह से लागू हों इसके लिए बलों की प्रभावी तैनाती भी करता है। इसके अलावा वह सशस्त्र बलों और दूसरी एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी को लेकर समन्वय बनाता है और इनके बीच एक तरह से पुल का काम करता है। इसके अलावा वह एजेंसियों तक जरूरी सूचनाएं भी पहुंचाते हैं।

संघर्ष विराम के लिए दोनों DGMO के बीच हुई बातचीत

युद्ध शुरू होने से लेकर  और संघर्ष विराम के दौरान सारे फैसले DGMO ही लेते हैं। सीमा पर तनाव के दौरान अन्य देशों (जैसे पाकिस्तान या चीन) के समकक्ष अधिकारियों से संवाद करना होता है, ताकि तनाव कम हो सके। अभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी संघर्ष विराम हुआ है, तो दोनों देश के DGMO के बीच बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत में सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला लिया है। अब 12 मई को दोनों देश एक बार फिर से इस मुद्दे पर बात करेंगे।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL