Monday 13/ 10/ 2025 

संघ के 100 साल: गौहत्या के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार थे हेडगेवार – rss 100 years cow protection movement congress doctor hedgewar history ntcpsmदिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्टमुजफ्फरनगर: छत पर पटाखे सुखाते वक्त जोरदार धमाका, महिला बुरी तरह झुलसीजुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर ब्राह्मण युवक ने तोड़ी ‘लगुन’, जानें क्यों उठाया ऐसा कदमटीम को जीताकर खुद जिंदगी की जंग हार गया गेंदबाज, आखिरी गेंद फेंकते ही पिच पर हो गई मौत- VIDEO – Moradabad cricketer died after bowling last ball video lclyN. Raghuraman’s column – To find happiness, you need to be present in the moment | एन. रघुरामन का कॉलम: खुशी पाने के लिए वर्तमान में मौजूद रहना जरूरी है‘US चीन की मदद करना चाहता है, नुकसान नहीं’, टैरिफ विवाद के बीच नरम पड़े राष्ट्रपति ट्रंप के तेवर! – us president trump china tariff spat relations ntcनीतीश कुमार ने किया बिहार का चौतरफा विकासAaj Ka Meen Rashifal 13 October 2025: प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे,उपाय- किसी गरीब को आटे का दान करेंफिलीपींस में भूकंप से फिर दहली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता – philippines leyte earthquake 5 7 magnitude ntc
देश

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में, 19 जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

Heat
Image Source : FILE
भीषण गर्मी

भुवनेश्वर: ओडिशा में अब गर्मी कहर बरपाने लगी है। रविवार को राज्य के 19 जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के शाम के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को संबलपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद टिटलागढ़ (42.5 डिग्री सेल्सियस) और बोलनगीर (42 डिग्री सेल्सियस) का स्थान रहा। ,40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज करने वाले अन्य स्थानों में सुंदरगढ़ (41.8 डिग्री सेल्सियस), अंगुल (41.7 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुड़ा और हीराकुंड (41.6 डिग्री सेल्सियस प्रत्येक) शामिल हैं।

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने कहा कि सोमवार को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 13 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (इनपुट-भाषा)

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL