Sunday 19/ 10/ 2025 

ब्रह्मोस मिसाइल के लखनऊ में निर्माण पर क्या बोले योगी?दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा सिंह को WIPO न्यायाधीश सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया‘इन्हें अयोध्या दीपोत्सव रास नहीं आ रहा’, देखें BJP प्रवक्ता का अखिलेश यादव पर तंजअहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच से खुश नहीं हैं पायलट सुमित के पिता, सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांगदिवाली से पहले पॉल्युशन अटैक, सुरक्षा के लिए पहनकर घूमें अपना एयर प्यूरीफायर, कीमत 1,499 रुपये से शुरूगुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे, दिल्ली से अमृतसर तक साइकिल यात्रा लॉन्चN. Raghuraman’s column: Did you pay special attention to your father during Diwali? | एन. रघुरामन का कॉलम: दीपावली के दौरान आपने अपने पिता पर खास ध्यान दिया क्या?अयोध्या के दीपोत्सव में बनेंगे 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जगमगाएंगे 28 लाख दीयेक्या बढ़ने वाली है ठंड? 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली के मौसम का ताजा हाल‘पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई’, कतर का ऐलान – Pakistan Afghanistan agree immediate ceasefire Qatar Foreign Ministry ntc
देश

गुस्सैल हाथी का आतंक, शख्स को दौड़ाकर किया हमला, Video देख दहशत में पड़ गए लोग

हाथी का हमला।
Image Source : INDIA TV
हाथी का हमला।

भारत के अनेक राज्यों में आम लोगों के ऊपर जानवरों के हमले बढ़ते चले जा रहे हैं। जानवर इंसानों पर कभी जंगलों में तो कभी रिहायशी इलाकों में भी जा कर हमला कर रहे हैं। इंसान पर जानवर पर हमले का ताजा मामला कर्नाटक के हासन जिले से सामने आया है। यहां पर एक जंगली हाथी ने जीप रैली के दौरान एक व्यक्ति पर बुरी तरह से हमला कर दिया है। हाथी के हमले में शख्स घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना हासन जिले के सकलेशपुर तालुका के बेल्लूर गांव से सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी ने जीप रैली के दौरान एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। ये शख्स केरला से जीप रैली में हिस्सा लेने आया था। बता दें कि इस जीप रैली का आयोजन 12 और 13 अप्रैल को किया गया था। रैली के दौरान ही अचानक से एक जंगली हाथी वहां पर आ गया और केरल से आए शख्स पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो सामने आया

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी गुस्से में दौड़ते हुए शख्स का पीछा कर रहा है और शख्स अपनी जान बचाने के लिए दौड़ रहा है। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग शोर मचाते हुए शख्स को बचाने के लिए दौड़ रहे हैं। लोगों का शोर सुनने के बाद हाथी मौके से भाग जाता है। हालांकि, इस हमले में शख्स घायल हो गया है।

घायल शख्स अस्पताल में भर्ती

जीप रैली के आयोजन स्थल पर अचानक पहुंचे जंगली हाथी ने शख्स पर बुरी तरह से हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने सूझ-बूझ दिखाई और शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने से हाथी वापस चला गया और भाग्यवश इस व्यक्ति की जान बच गई। हाथी के हमले में शख्स घायल हो गया। इसके बाद शख्स को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL