Sunday 19/ 10/ 2025 

ब्रह्मोस मिसाइल के लखनऊ में निर्माण पर क्या बोले योगी?दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा सिंह को WIPO न्यायाधीश सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया‘इन्हें अयोध्या दीपोत्सव रास नहीं आ रहा’, देखें BJP प्रवक्ता का अखिलेश यादव पर तंजअहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच से खुश नहीं हैं पायलट सुमित के पिता, सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांगदिवाली से पहले पॉल्युशन अटैक, सुरक्षा के लिए पहनकर घूमें अपना एयर प्यूरीफायर, कीमत 1,499 रुपये से शुरूगुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे, दिल्ली से अमृतसर तक साइकिल यात्रा लॉन्चN. Raghuraman’s column: Did you pay special attention to your father during Diwali? | एन. रघुरामन का कॉलम: दीपावली के दौरान आपने अपने पिता पर खास ध्यान दिया क्या?अयोध्या के दीपोत्सव में बनेंगे 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जगमगाएंगे 28 लाख दीयेक्या बढ़ने वाली है ठंड? 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली के मौसम का ताजा हाल‘पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई’, कतर का ऐलान – Pakistan Afghanistan agree immediate ceasefire Qatar Foreign Ministry ntc
देश

‘RLJP अब NDA का हिस्सा नहीं है’, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का ऐलान

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस।
Image Source : PTI
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) अब भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पशुपति कुमार पारस ने अपने इस फैसले का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा है कि एनडीए ने उनके भतीजे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का साथ देने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि पारस ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

एनडीए के साथ कोई संबंध नहीं- पारस

दरअसल, पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को बीआर आंबेडकर की जयंती के मौके पर पटना में रालोजपा के कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने एनडीए से अलग होने का ऐलान किया है। पशुपति पारस ने इस दौरान कहा कि वह साल 2014 से एनडीए के साथ रहे हैं कि लेकिन आज वह ऐलान करते हैं कि उनकी पार्टी रालोजपा का एनडीए के साथ कोई संबंध नहीं होगा।

रामविलास को भारत रत्न देने की मांग

 

पशुपति पारस ने रामविलास पासवान को दूसरा आंबेडकर बताया और उनके लिए भारत रत्न की मांग की है। आपको बता दें कि पशुपति कुमार पारस ने अपने दिवंगत भाई रामविलास पासवान द्वारा स्थापित की गई राजनीतिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP/लोजपा) से बगावत कर दी थी। उन्होंने इसके बाद साल 2021 में रालोजपा की स्थापना की थी। वहीं, उनके भतीजे और रामविलास के बेटे चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना की थी। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास को एनडीए ने 5 सीटें दी थीं। वहीं, पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। इसी के बाद पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, चुनाव में सभी 5 सीटों पर चिराग की पार्टी की जीत हुई थी।

पशुपति कुमार पारस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया है। पारस ने कहा कि उन्होंने बिहार के 38 में से 22 जिलों का दौरा किया है और उन्हें एहसास हुआ है कि बिहार एक नई सरकार चाहता है। पारस ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश के 20 साल के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। यहां कोई भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि बिहार में भ्रष्टाचार के कारण कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। पारस ने ये भी कहा है कि वह बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं।(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर RJD और कांग्रेस के बीच कल अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात?

प्रियंका गांधी को मिल सकता है कांग्रेस में बड़ा पद, पार्टी में चल रही चर्चा: सूत्र

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL