Saturday 18/ 10/ 2025 

2 साल से टीवी से दूर पवित्रा पुनिया, फिल्म करने का नहीं कोई इरादा, बोलीं- नहीं देखा सपना – Pavitra Punia away from TV since 2 years not interested in films tmovk'अदालतों को नियमित रूप से CBI जांच का आदेश नहीं देना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट सख्तColumn by Shlomo Ben-Ami – Who won in Gaza despite the long battle? | श्लोमो बेन-एमी का कॉलम: इतनी लंबी लड़ाई के बावजूद गाजा में किसकी जीत हुई?‘हमें ट्रंप पर भरोसा, वे यूक्रेन युद्ध खत्म…’, अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले जेलेंस्की – zelensky trusts trump end ukraine war meeting us president ntcआतंकी संगठनों की मदद कर रहा था बिहार का प्रवासी मजदूर, NIA ने दाखिल की चार्जशीटAaj Ka Meen Rashifal 18 October 2025: अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी, मित्रों से मदद मिलेगी'भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि…', PM मोदी ने दुनिया को दिया बड़ा संदेशएक क्लिक में पढ़ें 18 अक्टूबर, शनिवार की अहम खबरेंPM मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चाहरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिले राहुल, पुलिस के रोकने पर हुआ बवाल, देखें
देश

पाकिस्तान की जेल में यूपी के शख्स की मौत, जौनपुर लाया जाएगा मृतक का शव

सांकेतिक फोटो।
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के एक मछुआरे की पाकिस्तान की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शख्स के शव को वाघा बॉर्डर पर प्राप्त कर लिया गया है। शुक्रवार को उसका शव यूपी के जौनपुर में लाया जा सकता है। 48 साल के मछुआरे घुरहू बिंद को साल 2020 में पाकिस्तान तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब पाकिस्तान की जेल में घुरहू बिंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पाकिस्तान ने क्यों की थी गिरफ्तारी?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बसिरहा गांव के रहने वाले मछुआरे घुरहू बिंद को 2020 में पाकिस्तान तटरक्षक बल ने गिरफ्तार किया था। बिंद के साथ ही गांव के तीन अन्य मछुआरों को गुजरात में ओखा तट के पास मछली पकड़ने के दौरान पकड़ा गया था। ये मछुआरे कथित तौर पर मछली पकड़ने के काम के दौरान पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चले गये थे। इन सभी को पाकिस्तान की जेल में भेज दिया गया था।

अंतिम संस्कार की तैयारी करने का निर्देश

जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने गुरुवार को इस घटना को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मृतक मछुआरे घुरहू बिंद के शव को वाघा बॉर्डर पर हासिल कर लिया गया है और उसे जौनपुर लाया जा रहा है। वहीं, मछलीशहर के एसडीएम को अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा गया है।

बेहद गरीब है मृतक का परिवार

जिलाधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक का परिवार काफी गरीब है। सरकार की ओर से मृतक मछुआरे को सीएम आवास, विधवा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों से सर्वे करा लिया गया है। बसिरहा के ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद के मुताबिक, मृतक के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, पत्नी मजदूरी कर के जीवन गुजारती है। (इनपुट: भाषा)

 

ये भी पढ़ें- मुझे क्लीन चीट मिल चुकी है, वे इतने सालों के बाद मुझे क्यों बुला रहे हैं’, ED की पूछताछ पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

50 करोड़ रुपये में कुत्ता खरीदने का दावा पड़ा भारी, घर पहुंच गई ED, जानें फिर क्या हुआ?

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL