Friday 17/ 10/ 2025 

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, शकील अहमद और राजेश राम समेत 48 नाम – Congress releases its first list of 48 candidates for Bihar election ntcकर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोकZerodha फाउंडर नितिन कामत हुए हैकिंग का शिकार, लिंक क्लिक करते ही हैक हो गया X अकाउंट – zerodha founder nitin kamat x hacked what is ai phishing scam ttecm'PM मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई', रूसी तेल को लेकर अमेरिका के दावों पर भारत का जवाबधौलपुर: घर पर सो रहे भाई- बहन को सांप ने काटा, सूना हुआ घर का आंगन, परिवार में पसरा मातम – dholpur snakebite death of brother sister lclarहरदीप पुरी का ऐतिहासिक फैसला, गुरु गोबिंद सिंह जी का पवित्र जोड़ा श्री पटना साहिब को करेंगे भेंटRashmi Bansal’s column: Do something for society beyond your family | रश्मि बंसल का कॉलम: अपने प​रिवार के अलावा इस समाज के लिए भी कुछ कीजिएदिवाली पार्टी में एक साथ दिखीं- अलाया और मानुषीबिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बोला चुनाव आयोग- 'याचिकाकर्ता चुनाव प्रक्रिया में रुकावट डालना चाहते हैं'Neeraj Kaushal’s column: Non-violent protests hold even greater potential for success | नीरज कौशल का कॉलम: अहिंसक विरोध से सफलता की गुंजाइश आज भी अधिक
देश

जैसलमेर में 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी, चलेंगी 70 किमी की रफ्तार से हवाएं

आज का मौसम
Image Source : PTI
आज का मौसम

नई दिल्लीः दिल्ली-राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में एक ओर जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं, बिहार और पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी संभावना है। 

यहां पर चलेंगी 70 किमी की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को बिहार में और उत्तरी कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की उम्मीद है। 

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भी भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के जैसलमेर में दर्ज किया गया।  

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में 

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जैसलमेर में 46 और बीकानेर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 20 अप्रैल के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बाड़मेर में भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फलौदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चूरू और चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पिलानी में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोटा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और बनस्थली (टोंक) और भीलवाड़ा दोनों में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में तापमान औसत से ज़्यादा है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानीय इलाकों में इस समय लू चलने का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 19-21 अप्रैल के आसपास तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

यूपी के मौसम का ताजा हाल

 उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार 18 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। 20 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, 18, 19 और 20 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, जालौन समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।  

इन जिलों में होगी गर्मी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में रात के दौरान गर्मी और उमस महसूस हो सकती है।

 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL