Sunday 27/ 04/ 2025 

कश्मीर घूमने के लिए महीनों तक जोड़े पैसे, आतंकी हमले में मौत; CM ने परिवार को 20 लाख, पत्नी को नौकरी देने की घोषणा कीपाकिस्तान ने भारतीय फ्लाइट्स के लिए बंद किया एयरस्पेस, ज्यादा समय लगने पर DGCA ने जारी की एडवाइजरीPahalgam Attack: ईरान और UAE के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया फोन, पहलगाम हमले पर की चर्चाकांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का बयान, बोले- PoK को भारत का हिस्सा बनाने का सही समय हैपहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांचRajat Sharma’s Blog | पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश‘…लेकिन अत्याचारियों को मारना भी धर्म ही है’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोहन भागवत का बड़ा बयान‘PoK को भारत का हिस्सा बनाने का समय आ गया है’, रामपुर में बोले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी‘बिलावल भुट्टो अपनी मानसिक स्थिति की जांच कराएं’, बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरीसावधान! भारतीय सेना के स्पेशल बैंक खाते के नाम पर भ्रामक दावा सोशल मीडिया पर वायरल
देश

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

NIA
Image Source : PTI/FILE
पहलगाम आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी गई

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी है। MHA ने जांच का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। अब इस मामले में NIA केस दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन करेगी। NIA लोकल पुलिस से पहलगाम हमले की जांच की केस डायरी और FIR लेगी। इससे पहले NIA की टीम पहलगाम में पहले से ही मौजूद है। वह सीन ऑफ़ क्राइम वाली जगह का निरीक्षण कर चुकी है। NIA के साथ उसकी फॉरेंसिक टीम भी कश्मीर के पहलगाम में मौजूद है।

पहलगाम आतंकी हमला कब और कहां हुआ?

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 2:45 से 3:00 बजे के बीच आतंकी हमला हुआ था। ये जगह अनंतनाग जिले में पहलगाम से 6-7 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में थी। इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। जब पर्यटक घुड़सवारी, भेलपुरी खाने, पिकनिक मनाने, या वादियों का आनंद ले रहे थे, उसी दौरान आतंकी बैसरन घाटी में घुसे। उनके पास AK-47, M4 कार्बाइन, और अन्य स्वचालित हथियार थे। कुछ आतंकियों ने बॉडी कैमरा पहना था। 

इन आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनके नाम, धर्म, और पहचान-पत्र पूछे। कुछ को कलमा पढ़ने के लिए कहा गया। इसके बाद पुरुषों को एक तरफ करके गोलियां मारना शुरू कर दिया। कुछ पर्यटकों की पैंट उतरवाई गई ताकि उनके धर्म की पुष्टि हो सके। आतंकियों के इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है और पाकिस्तान से संचालित होता है। इसका मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद था, जो पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट से ऑपरेट करता है। उसने एक महीने पहले हमले की चेतावनी दी थी। हमले के बाद आतंकी पहाड़ियों और जंगलों की ओर भाग गए।

इस हमले के बाद कश्मीर में 1450 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें 250 ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) शामिल थे। वहीं भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित किया, और पाकिस्तान ने शिमला समझौता रद्द किया, जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया।

Latest India News




Source link

Check Also
Close

nais