नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वालों को क्या-क्या मिलता है? – maria corina machado nobel peace prize 2025 winner prize money rttw

Nobel Prize Money 2025: साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की नेता मारिया कोरीना मचाडो को मिला है. उन्हें यह इनाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि उन्होंने लोकतंत्र और मानवाधिकारों के क्षेत्र में लगातार योगदान दिया है. नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार दोपहर यह घोषणा की कि मारिया कोरिना मचाडो को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा. यह दुनिया के सबसे बड़े और सम्मानित पुरस्कारों में से एक है. इस साल समिति को कुल 338 नामांकन मिले थे. इनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल थे. पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे के नोबेल संस्थान में की गई और भारत के समयानुसार दोपहर 2:30 बजे यह नाम सार्वजनिक किया गया.
शांति पुरस्कार जीतने पर क्या मिलता है
नोबेल पुरस्कार विजेताओं को एक डिप्लोमा, सोने का मेडल दिया जाता है. इसके साथ ही जीतने वालों को एक धन राशि दिया जाता है. इस साल 2025 में यह राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.36 करोड़ रुपये) रखी गई है. हालांकि इस पुरस्कार के साथ कोई अतिरिक्त सरकारी सुविधा या सुरक्षा नहीं मिलती है.
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत सन 1901 में हुई थी. इसकी स्थापना अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) ने की थी, जो स्वीडन के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक, रसायनज्ञ और डायनामाइट के आविष्कारक थे. पहली बार नोबेल पुरस्कार 1901 में पांच क्षेत्रों में दिए गए थे.
भौतिकी (Physics)
रसायन विज्ञान (Chemistry)
शरीर विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine)
साहित्य (Literature)
शांति (Peace)
कहां होता है इसका आयोजन
हर साल नोबेल पुरस्कार देने के लिए स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में एक बड़ा कार्यक्रम होता है. लेकिन, शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के ओस्लो शहर में दिया जाता है. इन कार्यक्रमों में शाही परिवार के लोग बड़े नेता, वैज्ञानिक और कई जाने-माने लोग शामिल होते हैं.
—- समाप्त —-
Source link