Saturday 19/ 04/ 2025 

रजत शर्मा का ब्लॉग | FBI ने हैप्पी को पकड़ा: अब बाकी खालिस्तानी आतंकियों की बारी‘सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है’, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, जानें और क्या कहाब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बातबांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता की हुई हत्या, विदेश मंत्रालय ने की आलोचनाExclusive: ‘मुसलमानों की वक्फ प्रॉपर्टी छीनी जा रही है, हम वक्फ संशोधन कानून का विरोध करते रहेंगे’, बोले असदुद्दीन ओवैसी‘मैं एलोपैथिक दवा और इंसुलिन मुक्त हूं, आपके बीच खड़ा हूं…’ गृह मंत्री अमित शाह ने दी जरूरी सलाहकर्नाटक के रामनगर में पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन के बेटे रिकी राय पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्तीVideo: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर महिला का हंगामा, अचानक गाड़ियों के सामने आई, कुछ कार आपस में टकराईंकर्नाटक में परीक्षा के दौरान जनेऊ और कलावा उतरवाने के मामले में बड़ा एक्शन, एग्जाम अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्जमौसम ने ली करवट, दिल्ली-UP समेत इन हिस्सों में आज बारिश होगी या आंधी-तूफान का रहेगा असर! जानिए IMD का ताजा अपडेट
देश

जैसलमेर में 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी, चलेंगी 70 किमी की रफ्तार से हवाएं

आज का मौसम
Image Source : PTI
आज का मौसम

नई दिल्लीः दिल्ली-राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में एक ओर जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं, बिहार और पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी संभावना है। 

यहां पर चलेंगी 70 किमी की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को बिहार में और उत्तरी कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की उम्मीद है। 

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भी भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के जैसलमेर में दर्ज किया गया।  

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में 

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जैसलमेर में 46 और बीकानेर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 20 अप्रैल के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बाड़मेर में भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फलौदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चूरू और चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पिलानी में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोटा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और बनस्थली (टोंक) और भीलवाड़ा दोनों में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में तापमान औसत से ज़्यादा है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानीय इलाकों में इस समय लू चलने का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 19-21 अप्रैल के आसपास तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

यूपी के मौसम का ताजा हाल

 उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार 18 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। 20 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, 18, 19 और 20 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, जालौन समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।  

इन जिलों में होगी गर्मी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में रात के दौरान गर्मी और उमस महसूस हो सकती है।

 

Latest India News




Source link

Check Also
Close

nais