Tuesday 14/ 10/ 2025 

मर्डर या हादसा? दिल्ली के नाले में लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त – northeast Delhi unidentified man deadbody floating drain police crime ntcpvzभारत के इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता299 रुपये में मिल रहा घर का सामान, Flipkart दिवाली सेल में आए नए ऑफर्स – Flipkart Diwali Sale kitchen appliance Rs 299 ttecrलॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा को बड़ा झटका, गैंग का बड़ा बदमाश अमित पंडित अमेरिका में पकड़ा गया, जल्द लाया जाएगा भारतगाजियाबाद की सोसाइटी में रहस्यमय मौत! 31वीं मंजिल से गिरा सत्यम त्रिपाठी, लेकिन मोबाइल-चप्पल 24वीं मंजिल पर मिले – Mysterious death in Ghaziabad society Satyam Tripathi fell from 31st floor lclamहिजाब पहनकर पहुंची छात्रा को स्कूल ने क्लास में एंट्री से रोका, विवाद बढ़ने पर दो दिन की छुट्टी घोषितहरियाणा में अब ASI ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- IPS पूरन सिंह ने किया परेशान, DGP ईमानदार – Rohtak ASI Suicide Cop Accuses IPS Puran Kumar for corruption in Note ntc12 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, नौकरी में रहते आय से अधिक बनाई संपत्ति, जानिए सभी के नामNeerja Chowdhary’s column: The Taliban have realised our women power | नीरजा चौधरी का कॉलम: तालिबान को हमारी महिला- शक्ति का एहसास हुआ हैजब वंदेमातरम के लिए माफी ना मांगने पर स्कूल से निकाल दिए गए थे हेडगेवार – dr hedgewar rusticated school vandematram 100 years of rss histrory ntcppl
देश

इसरो के पूर्व प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का निधन, 84 साल की आयु में बेंगलुरु में ली अंतिम सांस

ISRO के पूर्व प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन
Image Source : INDIA TV
ISRO के पूर्व प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन

बेंगलुरु: इसरो के पूर्व अध्यक्ष कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। बेंगलुरु आवास पर उन्होंने 84 साल की आयु में अंतिम सांस ली। सुबह 10 बजे के करीब उनकी मौत हुई। रविवार को अंतिम संस्कार से पहले रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

स्पेस साइंटिस्ट के तौर पर दी सेवाएं

कस्तूरीरंगन सबसे लम्बे समय तक इसरो चीफ के पद पर कार्यरत रहे हैं। वह 10 साल तक इसरो के चेयरमैन रहे। इसके अलावा कस्तूरी रंगन के सरकारी नीतियों के फार्मूलेशन में भी योगदान दिया। डॉ कस्तूरीरंगन ने 27 अगस्त, 2003 को रिटायरमेंट से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग में भारत सरकार के सचिव के रूप में 9 वर्षों से अधिक समय तक काम किया। 

डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में इसरो ने रचा इतिहास

डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में इसरो ने भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के सफल प्रक्षेपण और संचालन सहित कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। डॉ. कस्तूरीरंगन ने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) के पहले सफल उड़ान परीक्षण की भी देखरेख की। उनके कार्यकाल में आईआरएस-1सी और 1डी सहित प्रमुख उपग्रहों का विकास और प्रक्षेपण और दूसरी और तीसरी पीढ़ी के इनसैट उपग्रहों की शुरुआत हुई। इन प्रगति ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया। 

 इसरो के अध्यक्ष बनने से पहले डॉ. कस्तूरीरंगन इसरो उपग्रह केंद्र के निदेशक थे, जहां उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-2) और भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रहों (आईआरएस-1ए और आईआरएस-1बी) जैसे अगली पीढ़ी के अंतरिक्ष यान के विकास का नेतृत्व किया। उपग्रह आईआरएस-1ए के विकास में उनका योगदान भारत की उपग्रह क्षमताओं के विस्तार में महत्वपूर्ण था।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL