Tuesday 14/ 10/ 2025 

लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा को बड़ा झटका, गैंग का बड़ा बदमाश अमित पंडित अमेरिका में पकड़ा गया, जल्द लाया जाएगा भारतगाजियाबाद की सोसाइटी में रहस्यमय मौत! 31वीं मंजिल से गिरा सत्यम त्रिपाठी, लेकिन मोबाइल-चप्पल 24वीं मंजिल पर मिले – Mysterious death in Ghaziabad society Satyam Tripathi fell from 31st floor lclamहिजाब पहनकर पहुंची छात्रा को स्कूल ने क्लास में एंट्री से रोका, विवाद बढ़ने पर दो दिन की छुट्टी घोषितहरियाणा में अब ASI ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- IPS पूरन सिंह ने किया परेशान, DGP ईमानदार – Rohtak ASI Suicide Cop Accuses IPS Puran Kumar for corruption in Note ntc12 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, नौकरी में रहते आय से अधिक बनाई संपत्ति, जानिए सभी के नामNeerja Chowdhary’s column: The Taliban have realised our women power | नीरजा चौधरी का कॉलम: तालिबान को हमारी महिला- शक्ति का एहसास हुआ हैजब वंदेमातरम के लिए माफी ना मांगने पर स्कूल से निकाल दिए गए थे हेडगेवार – dr hedgewar rusticated school vandematram 100 years of rss histrory ntcpplकांग्रेस में शामिल हुए पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन, के सी वेणुगोपाल ने दिलाई सदस्यताRajdeep Sardesai’s column: The shoe thrown at the CJI was aimed at the justice system | राजदीप सरदेसाई का कॉलम: सीजेआई पर फेंके जूते का निशाना न्याय व्यवस्था थीE20 Fuel: 10 में से 8 ने कहा माइलेज घटा, मेंटनेंस बढ़ा! क्या एथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल बन रहा सिरदर्द – E20 Ethanol Blend fuel hits mileage maintenance old petrol vehicles Survey
देश

भीषण गर्मी के बीच यूपी समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें-आपके इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

बारिश का अलर्ट
Image Source : PTI
बारिश का अलर्ट

नई दिल्लीः अगले कुछ दिनों में भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहने की उम्मीद है, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव, लू, गर्म रातें और कुछ क्षेत्रों बारिश शामिल है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी और मध्य भारत के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

इन राज्यों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़,  राजस्थान में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। एक मई तक इन राज्यों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रहा है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान यहां पर होगी बारिश


 

 अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का पुर्वानुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

पूर्वी यूपी समेत यहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 26-29 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 अप्रैल को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। आज उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना है। 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL