Tuesday 14/ 10/ 2025 

जब वंदेमातरम के लिए माफी ना मांगने पर स्कूल से निकाल दिए गए थे हेडगेवार – dr hedgewar rusticated school vandematram 100 years of rss histrory ntcpplकांग्रेस में शामिल हुए पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन, के सी वेणुगोपाल ने दिलाई सदस्यताRajdeep Sardesai’s column: The shoe thrown at the CJI was aimed at the justice system | राजदीप सरदेसाई का कॉलम: सीजेआई पर फेंके जूते का निशाना न्याय व्यवस्था थीE20 Fuel: 10 में से 8 ने कहा माइलेज घटा, मेंटनेंस बढ़ा! क्या एथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल बन रहा सिरदर्द – E20 Ethanol Blend fuel hits mileage maintenance old petrol vehicles Surveyलखपति दीदी से उड़ान तक… मां, बहन और बेटियों के लिए बहुत काम की हैं मोदी सरकार की ये 6 योजनाएं, कर लें नोटPt. Vijayshankar Mehta’s column – Keep God at the beginning, middle and end of everything | पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: हर चीज के आरम्भ, मध्य और अंत में ईश्वर को रखेंसोहा अली खान ने दिखाया दिवाली की सफाई को वर्कआउट में बदलने का मजेदार तरीका! देखें VIDEO – soha ali khan diwali 2025 cleaning fitness tips exercise home without gym tvistदिल्ली समेत उत्तर भारत में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? मौसम विभाग ने बताया, जानें आज कहां होगी बारिशN. Raghuraman’s column – ‘Re-connect’: Gen-G has invented a new way to connect without phones | एन. रघुरामन का कॉलम: ‘री-कनेक्ट’ : जेन-जी ने निकाला बिना फोन के आपस में जुड़ने का नया तरीकानेपाल के बाद अब इस देश में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, तख्तापलट की कोशिशों के बीच राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे! – madagascar president rajoelina flees military revolt gen z protests ntc
देश

झुलसाएगी गर्मी और बरसेगी आग, जानिए दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

बढ़ेगी गर्मी
Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर
बढ़ेगी गर्मी

अगले कुछ दिनों में भारत के कई क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान बढ़ेगा, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। महाराष्ट्र के कई जिलों के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुजरात के कई जिलों के तापमान में स्थिरता आएगी और उसके बाद इसमें वृद्धि होगी।

कुछ क्षेत्रों में रहेगी उमस वाली गर्मी

भारत के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। पश्चिम और दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में गर्मी और उमस बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है, आसमान साफ ​​रहा और हवाएं मध्यम स्तर पर चल रही हैं।

43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 03-06 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 01 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 से 43 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 01-03 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान सामान्य से 02-04 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा है। दिल्ली/एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से 02-04 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में चल रहीं हवाएं

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से 18 किमी प्रति घंटे से कम की गति से सतही हवाएं चलीं हैं, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। दिल्ली में रविवार को आसमान साफ ​​रहा और पश्चिम दिशा से 14 किमी प्रति घंटे से कम की गति से हवाएं भी चलीं।

जानिए अगले दो दिन का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों (28 और 29  में तापमान और बढ़ेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर गर्म और शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन कुछ राहत की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की गति 10-16 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जो दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है।

यूपी के कई जिलों में चलेगी धूलभरी आंधी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन (28 और 29 अप्रैल) अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया है, विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों (जैसे बलिया, वाराणसी, गोरखपुर) में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, खासकर पूर्वी जिलों में धूल भरी आंधी की भी संभावना है।

हरियाणा के इन जिलों में चलेगी लू

हरियाणा के कई जिलों में अगले दो दिन (28 और 29 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है, विशेष रूप से हिसार, रोहतक, और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। मौसम गर्म और शुष्क रहेगा और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। इस दौरान हवा की गति 10-20 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है।

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL