Tuesday 28/ 10/ 2025 

पीएम मोदी ने छठ पूजा के समापन पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं की कुशलता की भी प्रार्थना कीSanjay Kumar’s column: Women in Bihar vote more than men | संजय कुमार का कॉलम: बिहार में महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोट देती हैंआगरा का ‘कातिल’ बेटा… पिता की हत्या कर लाश बोरे में भरी, फिर स्कूटी से नदी में फेंक आया – Agra son killed his father stuffed dead body in sack threw into river by scooty lclamआज का मौसमः चक्रवाती तूफान का बिहार समेत 12 राज्यों में असर, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी; सर्दी को लेकर ताजा अपडेटAshutosh Varshney’s column: American society does not accept dictatorship | आशुतोष वार्ष्णेय का कॉलम: अमेरिकी समाज तानाशाही  को स्वीकार नहीं करता हैसियासत में भाई-भाई न रहा! कैसे आरजेडी के कृष्ण-अर्जुन में खिंच गई तलवार – tej pratap yadav tejashwi yadav political fight rjd lalu yadav bihar elections damage ntcpkbCyclone Montha LIVE: सावधान! 100 KM की रफ्तार से रहा है मोन्था तूफान, भीषण बारिश का अलर्ट, सेना-NDRF टीम सतर्कPt. Vijayshankar Mehta’s column – Satsang improves our decision-making ability | पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: सत्संग हमारी निर्णय लेने की क्षमता को सुधारता हैसमुद्र की गर्मी से तूफान हुए बेकाबू, ‘मेलिसा’ और ‘मोंथा’ से दोहरी चेतावनी – Hurricane Melissa Jamaica Landfall Cyclone Montha Andhra Pradesh NTCउत्तराखंड में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जानें कितनी रही तीव्रता
देश

गुजरात में 46 डिग्री तक पहुंचा पारा, 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बिहार-झारखंड में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
Image Source : PTI
9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सूरज की तपिस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। दिल्ली के लोगों को आज भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हालांकि शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे के दौरान लू की स्थिति रहेगी और गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 03 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 01 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। 

यहां पर आसमान से बरस रही है ‘आग’

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान 43-46 डिग्री के आस-पास दर्ज की जा रहा है। गुजरात के कांडला में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया जोकि उत्तर भारत में सबसे ज्यादा है। राजस्थान के बाड़मेर में 44.3 डिग्री और पिलानी में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह महाराष्ट्र के अकोला और जलगांव में तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज हुआ। 

 

बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार और झारखंड में 10 अप्रैल यानी आज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघायल और सिक्किम में कल बारिश हो सकती है। 

Latest India News




Source link

Check Also
Close



DEWATOGEL