Tuesday 15/ 04/ 2025 

ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कई बार पलटा टैंकर, डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ खतरनाक एक्सीडेंट; देखें VIDEOप्रियंका गांधी को मिल सकता है कांग्रेस में बड़ा पद, पार्टी में चल रही चर्चा: सूत्रबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर RJD और कांग्रेस के बीच कल अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात?DB स्टॉक घोटाला: CBI ने पुष्पजीत पुरकायस्थ और संदीप गुप्ता को गिरफ्तार कियाअमेरिका ने शेयर की तहव्वुर राणा से जुड़ी अहम जानकारियां, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे‘RLJP अब NDA का हिस्सा नहीं है’, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का ऐलानतहव्वुर राणा को हिरासत में किस बात से लग रहा है डर? अधिकारियों से बार-बार पूछ रहा है ये बातहिसार से अयोध्या पहुंची पहली फ्लाइट, PM मोदी ने किया था रवाना; अंदर ऐसा था लोगों का रिएक्शनमुर्शिदाबाद हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच की मांग के लिए जनहित याचिका दायरजब संघ की शाखा में आए थे डॉ अंबेडकर, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने सुनाया पूरा किस्सा
देश

दिल्ली में लू का अलर्ट, तापमान पहुंचेगा 42 के पार, मौसम विभाग ने UP और हरियाणा समेत कई राज्यों को अभी से चेताया

लू का अलर्ट
Image Source : PTI
लू का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने और हीट वेव (लू) चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले 6 दिनों में दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल के महीने में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। खास तौर पर प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और हमीरपुर जैसे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

हरियाणा में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोग

हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में लू भी चलेगी। स्थानी मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे जिलों में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट लागू है।

Latest India News




Source link

Check Also
Close

nais